कांग्रेस प्रवक्ता दुर्गेश शर्मा का कोरोना से निधन, एक महीने से चल रहा था भोपाल के अस्पताल में इलाज

मध्यप्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता दुर्गेश शर्मा का निधन हो गया है, वे कोरोना से पीड़ित थे, पीसीसी चीफ कमलनाथ ने उनके निधन पर दुख व्यक्त किया है

Updated: May 29, 2021, 10:20 AM IST

Photo courtesy: twitter
Photo courtesy: twitter

भोपाल। मध्यप्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता दुर्गेश शर्मा का निधन हो गया है। वे 55 वर्ष के थे, उन्होंने शनिवार दोपहर भोपाल के एम्स अस्पताल में अंतिम सांस ली। कुछ दिनों पहले ही उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। कांग्रेस नेता के निधन से पार्टी में शोक की लहर है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष औऱ पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने दुर्गेश शर्मा के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

 

दिग्विजय सिंह ने ट्वीट किया है कि दुर्गेश शर्मा कांग्रेस के सच्चे सिपाही थे। उनका निधन पूरे कांग्रेस परिवार की क्षति है।  

 

 

राज्यमहिला आयोग की अध्यक्ष शोभा ओझा ने उनके निधन पर दुख जताया है।शोभा ओझा ने दुर्गेश शर्मा को पार्टी का सच्चा सिपाही बताया है।

 

 

कोरोना संक्रमित होने पर दुर्गेश शर्मा को शुरुआती दौर में भोपाल के अरेरा कॉलोनी स्थित फ्रैक्चर अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। अस्पताल की बदहाली को लेकर उन्होंने एक मैसेज किया था। उन्होंने बताया था कि अस्पताल में ऑक्सीजन सेचुरेशन के लिए उन्हे रस्सियों से हाथ पैर बांधकर इलाज किया जा रहा था। जिसके बाद उन्हें एम्स में भर्ती कर दिया गया था। वहां उनका इलाज के दौरान निधन हो गया। दुर्गेश शर्मा की छवि कांग्रेस के प्रखर वक्ता, पार्टी के प्रति समर्पित, संघर्षवान और मिलनसार व्यक्ति के तौर पर थी।