पंख बंधे ना रुके उड़ान, इंदौर में भारत जोड़ो यात्रा का सॉन्ग लॉन्च करेगी कांग्रेस, गुलजार ने लिखा है लिरिक्स
पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर इस गीत का ट्रेलर लॉन्च किया गया है, मशहूर पार्श्व गायक सुखविंदर सिंह ने इसे आवाज दी है, वहीं लिखा गुलजार ने है।

इंदौर। "पंख बंधे ना रुके उड़ान, हाथ से छू ले आसमान" ये बोल भारत जोड़ो यात्रा पर लिखी गई गीत का है, जिसका ट्रेलर तेजी से वायरल हो रहा है। पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर इस विशेष गीत का ट्रेलर लॉन्च किया गया है। वहीं पूरा गाना इंदौर में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान लॉन्च करने की तैयारी है।
भारत जोड़ो यात्रा आयोजन समिति के प्रमुख दिग्विजय सिंह ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि मशहूर पार्श्व गायक सुखविंदर सिंह ने इसे आवाज दी है। वहीं लिरिक्स गुलजार ने लिखा है। मशहूर म्यूजिक डायरेक्टर विशाल भारद्वाज ने इसमें म्यूजिक दिया है। जबकि फिल्माया भारत बाला ने है।
https://t.co/fqxOm5wuGl
— digvijaya singh (@digvijaya_28) November 15, 2022
We are gonna launch a big song sung by Sukhvinder, music by Vishal Bhardwaj, lyrics by Gulzar, and film by Bharat Bala. The trailer was launched today, song is planned to launch in Indore.
सिंह के मुताबिक इस गीत को इंदौर में लॉन्च करने की योजना है। गीत के ट्रेलर से प्रतीत होता है कि यह देश की एकता और संवैधानिक मूल्यों पर आधारित है। ट्रेलर के आखिर में "एक ही वादा, एक निशान" कहा गया है। चूंकि, इस गीत में फिल्मी जगत के तमाम दिग्गजों का योगदान है, इसलिए लोगों में इसकी लॉन्चिंग को लेकर बेहद उत्सुकता है।
यह भी पढ़ें: 74वें दिन मध्य प्रदेश में प्रवेश करेगी भारत जोड़ो यात्रा, 27 नवंबर को महू जाएंगे राहुल गांधी, यहां देखें पूरा शेड्यूल
माना जा रहा है कि 28 से 30 नवंबर के आसपास इंदौर में राहुल गांधी की मौजूदगी में इसकी लॉन्चिंग होगी। बता दें कि भारत जोड़ो यात्रा वर्तमान में महाराष्ट्र के हिंगोली में है। मध्य प्रदेश में 20 नवंबर को यात्रा प्रवेश करेगी। बुरहानपुर, खरगोन और महू होते हुए 28 नवंबर को यात्रा इंदौर पहुंचेगी। वहीं, आगर होते हुए 5 नवंबर की शाम राजस्थान में प्रवेश करेगी।