कोरोना के कारण पूर्व मंत्री दीपक जोशी की पत्नी का निधन

दीपक जोशी और उनके बेटे जयवर्धन भी कोरोना से संक्रमित हुए थे, दोनों स्वस्थ हो चुके हैं, लेकिन दीपक जोशी की पत्नी विजया जोशी का निधन

Publish: May 04, 2021, 10:31 PM IST

Photo Courtesy: Dainik Bhaskar
Photo Courtesy: Dainik Bhaskar

इंदौर/भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री दीपक जोशी की पत्नी का निधन हो गया है। विजया जोशी का कोरोना से निधन हो गया है। मंगलवार शाम को उनका इंदौर के अरबिंदो अस्पताल में निधन हुआ। विजया जोशी कोरोना से संक्रमित थीं। पिछले 15 दिनों से उनका इंदौर के अरबिंदो अस्पताल में इलाज चल रहा था। 

विजया जोशी के निधन के बाद मध्यप्रदेश के कई नेताओं ने अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की है। विजया जोशी से पहले खुद दीपक जोशी भी कोरोना से संक्रमित हुए थे। दीपक जोशी ने 10 अप्रैल को खुद के कोरोना से संक्रमित होने की जानकारी दी थी। दीपक जोशी और उनके बेटे जयवर्धन भी कोरोना से संक्रमित हुए थे। हालांकि दोनों ही कोरोना से स्वस्थ हो चुके हैं। दीपक जोशी शिवराज सरकार में मंत्री रह चुके हैं। 2018 में वे हाटपिपल्या सीट से चुनाव हार गए थे। 

मध्यप्रदेश में हाल ही में कोरोना से कई नेताओं की जान गई है। पूर्व मंत्री बृजेंद्र सिंह राठौर, कांग्रेस विधायक कलावती भूरिया और मध्यप्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष मांडवी चौहान का हाल ही में कोरोना से निधन हुआ है।