ग्वालियर में EOW का छापा, PWD के SDO के यहां से मिली 20 करोड़ की बेनामी संपत्ति

IAS से IPS से दोस्ती का फायदा उठाकर आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने वाले PWD के SDO के यहां मिली करोड़ों की प्रॉपर्टी, भोपाल, ग्वालियर और डबरा में मिली जमीन, मकान और दुकानें, 5 किलो चांदी और एक पाव सोना भी बरामद

Updated: Jul 09, 2021, 07:27 AM IST

Photo Courtesy:  news 24
Photo Courtesy: news 24

ग्वालियर। PWD के SDO रवींद्र सिंह कुशवाह के ठिकानों पर आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW ) ने दबिश दी है। शुक्रवार सुबह से यह छापे की कार्रवाई जारी है।EOW ने अब तक की कार्रवाई में करीब 20 करोड़ की संपत्ति का खुलासा किया है। भ्रष्ट SDO के घर से साढ़े तीन लाख से ज्यादा का कैश, 5 किलो चांदी और एक पाव सोना मिला है। रवींद्र सिंह कुशवाह के जिस मकान पर छापा पड़ा है, उसकी कीमत करीब चार करोड़ आंकी जा रही है। वहीं ग्वालियर और भोपाल में उसके 3 मकान और कई बड़े प्लॉटों की खुलासा हुआ है।

लोक निर्माण विभाग के इस SDO ने कई जगहों पर दुकानें खरीद रखी हैं, जिन्हें उसने किराए पर दे रखा है। वहीं डबरा में उसने एक बेशकीमती जमीन खरीद रखी है। इस 75 बीघा जमीन की रजिस्ट्री के पेपर्स EOW के हाथ लगे हैं। पूछताछ में रवींद्र सिंह कुशवाह अपनी इस कमाई का सोर्स नहीं बता पाया, उसकी आय से कहीं गुना ज्यादा की संपत्ति के पेपर्स और सोने-चांदी घर से मिले हैं। SDO ने संपत्ति अपने परिजनों के नाम पर भी खरीद रखी है। 

और पढ़ें: पेशे से टीचर और काम घूसखोरी, रोजगार सहायिका अपने शिक्षक पति के साथ 50 हजार की रिश्वत लेते धराई

EOW ने करीब साढ़े नौ बजे EOW की टीम ने छापा मारा, ग्वालियर की पॉश कॉलोनी में बने मकान में SDO ने बेशकीमती साज सज्जा करवा रखी है। दरअसल EOW को लंबे समय से SDO के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने की शिकायत मिल रही थी। जिसके बाद योजनाबद्ध तरीके से छापा मार कार्रवाई की गई है, मामला दर्ज किया जा चुका है, जांच जारी है। EOW के इस छापे में कई और बड़े खुलासे होने की उम्मीद है।