मध्य प्रदेश राज्य पुलिस सेवा के 14 अधिकारियों को IPS अवार्ड, गृह विभाग ने जारी किया गजट नोटिफिकेशन

इंडियन पुलिस सर्विस पदोन्नति नियम के अनुसार ये सभी 14 अधिकारी एक वर्ष की प्रोबेशन पीरियड पर रहेंगे।

Updated: Jul 04, 2023, 06:24 PM IST

भोपाल। मध्य प्रदेश राज्य पुलिस सेवा के अधिकारियों के लिए अच्छी खबर है। केंद्र सरकार ने मप्र राज्य पुलिस सेवा के 14 अधिकारियों को भारतीय पुलिस सेवा में शामिल कर लिया है। यानि इन पुलिस 14 अधिकारियों को IPS अवार्ड हुआ है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने IPS अवार्ड से संबंधित गजट नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया है।

इंडियन पुलिस सर्विस (IPS) पद्दोनत्ती नियमों के अनुसार ये सभी 14 आईपीएस अधिकारी एक वर्ष प्रोबेशन पीरियड पर रहेंगे। इनमें से 8 अधिकारियों को आईपीएस 2021 और अधिकारियों को 6 को आईपीएस 2022 दिया गया है। 

वर्ष 2021 की सूची में प्रमोशन पाने वाले आईपीएस अधिकारियों में मनीष खत्री, सुमिल कुमार मेहता, वीरेंद्र जैन, देवेन्द्र कुमार पाटीदार, राय सिंह नरवरिया, राम शरण प्रजापति, सुंदर सिंह कनेश और राजेश व्यास शामिल हैं। जबकि 2022 की सूची में प्रमोशन पाने वाले 6 अधिकारियों में विनोद कुमार सिंह, पद्म विलोचन शुक्ला, सुधीर कुमार अग्रवाल, पंकज कुमार पांडे, अजय पांडे और संजय कुमार अग्रवाल शामिल हैं।