दतिया उपचुनाव: कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह की शानदार जीत, BJP प्रत्याशी ने लगाए भीतरघात के आरोप

मतगणना कुल 15 राउंड में पूरी की जाएगी। काउंटिंग के लिए 21 टेबल बनाई गई हैं। 20 टेबल ईवीएम जबकि एक टेबल डाक मतपत्रों के लिए है। काउंटिंग में करीब 350 अधिकारी-कर्मचारी शामिल हैं।

Updated: Aug 03, 2026 04:51 PM IST

भोपाल। दतिया विधानसभा उपचुनाव के नतीजों पर पूरे मध्य प्रदेश की नजरें टिकी हुई हैं। आज सुबह 8 बजे से शासकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज स्थित मतगणना केंद्र में वोटों की गिनती शुरू हो गई है। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था और निर्वाचन अधिकारियों की निगरानी में मतगणना की प्रक्रिया चल रही है। प्रदेश की सबसे चर्चित सीटों में शामिल दतिया में इस बार करीब 71.44 प्रतिशत मतदान दर्ज किया था, जिसके बाद अब प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला मतपेटियों से बाहर आ रहा है। मतगणना कुल 15 राउंड में पूरी की जाएगी। काउंटिंग के लिए 21 टेबल बनाई गई हैं। 20 टेबल ईवीएम जबकि एक टेबल डाक मतपत्रों के लिए है। काउंटिंग में करीब 350 अधिकारी-कर्मचारी शामिल हैं।

6,056 वोट से जीती कांग्रेस

दतिया विधानसभा उपचुनाव की मतगणना पूरी हो गई है। कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह ने 6056 वोट से जीत दर्ज की है। हालांकि, 13-14वें राउंड की गिनती में तेजी से जीत का अंतर कम हुआ। इसके बावजूद वह अपनी जीत सुनिश्चित करने में सफल रहे।

बीजेपी प्रत्याशी ने लगाए भीतरघात के आरोप

काउंटिंग सेंटर में बीजेपी प्रत्याशी आशुतोष तिवारी ने मीडिया से कहा कि हम हार की समीक्षा करेंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि जो लोग भाजपा को अपनी मां कहते हैं, उन्होंने धोखा दिया।

कांग्रेस 6583 वोट से आगे

दतिया में आठवें राउंड की काउंटिंग में बीजेपी को 3540, कांग्रेस को 6828 और ASP 1303 वोट मिले। इस तरह बीजेपी के

कुल 31681, कांग्रेस के कुल 38264 और ASP के कुल 11754 मत हुई। यानी कांग्रेस कुल 6583 वोट से आगे चल रही है।

कांग्रेस 1786 वोट से आगे

दतिया उपचुनाव छठवें राउंड में BJP 3331, CONG 4809, ASP को 914 वोट मिले। छटवे राउंड में कांग्रेस को 1478 वोट की लीड मिली। अबतक BJP को कुल 24070 और CONG को  25856 और ASP को 9791 वोट मिले हैं। कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह की 1786 वोट की मज़बूत बढ़त हुई।

पांचवें राउंड में 525 वोट से कांग्रेस आगे

दतिया उपचुनाव की मतगणना में पांचवें राउंड की गिनती हो चुकी है। इस राउंड में बीजेपी को 3757, कांग्रेस को 4283 वोट मिले, जिससे कांग्रेस के घनश्याम सिंह 525 मतों से आगे हो गए। वहीं पांचों राउंड की बात करें, तो कांग्रेस अब अब 300 से ज्यादा  वोट से आगे हो गई है। लगातार चार राउंड में कांग्रेस ने बढ़त बनाई, जिसके चलते बीजेपी पीछे रह गई।

चौथे राउंड में भी कांग्रेस को बढ़त

दतिया उपचुनाव की मतगणना में चौथे राउंड की गिनती हो चुकी है. इस राउंड में बीजेपी को 4058, कांग्रेस को 4808 और आजाद समाज पार्टी को 2025 वोट मिले, जिससे कांग्रेस के घनश्याम सिंह 783 मतों से आगे हो गए। वहीं चारों राउंड की बात करें, तो कांग्रेस अब लगभग 500 वोट से आगे हो गई है। दूसरे, तीसरे और चौथे राउंड में कांग्रेस ने बढ़त बनाई, जिसके चलते बीजेपी पीछे रह गई।

तीसरे राउंड में फिर कांग्रेस को बढ़त

तीसरे राउंड में फिर कांग्रेस को बढ़त

दतिया उपचुनाव की मतगणना में तीसरे राउंड की गिनती हो चुकी है। इस राउंड में बीजेपी को 4262, कांग्रेस को 4998 और आजाद समाज पार्टी को 1344 वोट मिले, जिससे कांग्रेस के घनश्याम सिंह 736 मतों से आगे हो गए। वहीं तीनों राउंड की बात करें, तो कांग्रेस अब भी 139 वोट से पीछे है। दूसरे और तीसरे राउंड में कांग्रेस ने बढ़त बनाई, लेकिन भाजपा अभी भी आगे है।

पहले राउंड की गिनती में BJP आगे

दतिया विधानसभा उपचुनाव का पहला रुझान आ गया है। पहले राउंड की गिनती में भाजपा ने बढ़त बना ली है। पहले राउंड की गिनती में भाजपा को 4441, कांग्रेस को 3532 जबकि आजाद समाज पार्टी को 2117 वोट मिले हैं। इस तरह पहले राउंड में भाजपा 909 वोटों से आगे है।