MP: संदिग्ध अवस्था में फंदे से लटका क्रेशर ऑपरेटर का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

निवाड़ी के औद्योगिक क्षेत्र में जिजौरा के रहने वाले प्रकाश पाल नाम के एक कर्मचारी का शव फांसी के फंदे पर झूलते मिला। मृतक के हाथ बंधे हुए थे ऐसे में उसने आत्महत्या की यह तो संभव नहीं है।

Updated: Mar 18, 2024, 06:29 PM IST

निवाड़ी। मध्य प्रदेश के निवाड़ी में एक क्रेशर ऑपरेटर का शव संदिग्ध अवस्था में फंदे से लटका मिला है। मृतक के हाथ बंधे हुए थे। ऐसे में उसने आत्महत्या की यह तो संभव नहीं है। परिजनों को आशंका है कि उसी फांसी पर लटकाकर मार दिया गया। फिलहाल, घटना को लेकर इलाके में सनसनी मच गई है।

मामला निवाड़ी के औद्योगिक क्षेत्र का है जिजौरा निवासी प्रकाश पाल नामक कर्मचारी का शव रविवार देर रात फांसी के फंदे पर झूलते मिला। मृतक प्रकाश गणेश स्टोन क्रेशर पर बतौर ऑपरेटर का काम करता था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची तो पाया कि मृतक के हाथ पीछे से बंधे हुए थे। 

मृतक के शरीर पर कई चोंट के निशान भी मिले है। हाथ पीछे से बंधे होने और फांसी लगने के कारण मामला सदिग्ध हो गया है। पुलिस भी हत्या के एंगल से जांच में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कारणों का खुलासा होगा। मृतक के परिजनों का कहना है कि यह स्पष्ट रूप से हत्या है और पुलिस को निष्पक्ष जांच करनी चाहिए।