MP News: शहडोल में नाबालिग लड़की के हाथ में हुआ ब्लास्ट, आंख फूटने के साथ साथ उड़ गई उंगिलयां

शहडोल में एक नाबालिग लड़की गंभीर रुप से घायल हो गई। जिसमें उसकी एक आंख फूटने के साथ हाथ के पंजे के साथ 4 उंगलियां भी उड़ गई।

Publish: May 03, 2024, 04:37 PM IST

शहडोल। शहडोल जिले के एक गांव में दर्दनाक हादसा हो गया। इसके बाद हादसे में एक नाबालिग लड़की गंभीर रुप से घायल हो गई। जिसमें उसकी एक आंख फूटने के साथ हाथ के पंजे के साथ 4 उंगलियां भी उड़ गई। हादसे के बाद घर में भगदड़ मच गई। लड़की के परिजन तत्काल उसे लेकर बाणसागर अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे रीवा के संजय गांधी अस्पताल रेफर कर दिया। प्राथमिक जानकारी के अनुसार लड़की मोबाइल चला रही थी और अचानक से मोबाइल में ब्लास्ट हो गया लेकिन जब घायल लड़की से बात की गई तो उसने बताया कि वह लोहे की किसी गोल चीज से खेल रही थी जिसके बाद अचानक से ब्लास्ट हो गया।

ये हादसा जिले के देवलौंद थाना क्षेत्र स्थित कुंभिया गांव का है। यहां पर रहने वाली एक 16 साल की लड़की हादसे का शिकार हो गई। गुरुवार की दोपहर वह अपने घर के आंगन में बैठी थी, इसी दौरान अचानक से ब्लास्ट हुआ और हादसे में उसकी एक आंख फूटी और हाथ के पंजे के साथ उसकी 4 उंगलियां भी उड़ गई। धमाके की आवाज सुनकर लड़की के परिजन दौड़े और तत्काल उसे इलाज के लिए अस्पताल ले गए। 

हादसे के बाद इलाज के लिए घायल लड़की को रीवा लाया गया जहां पर डॉक्टर उसका इलाज कर रहे है। घटना में प्राथमिक जानकारी मिली की लड़की मोबाइल फोन का इस्तेमाल कर रही थी इसी दौरान उसमें अचानक से ब्लास्ट हो गया और वह गंभीर रुप से घायल हो गई। वास्तविकता जानने के लिए मीडिया की टीम ने जब घायल से बात की तो उसने बताया की गुरुवार की दोपहर वह घर के पास से एक बॉक्स उठाकर लाई थी जिसके अन्दर एक लोहे की गोल चीज थी। उसने उसे बॉक्स से बाहर निकाला और उसके साथ खेलने करने लगी तभी वह अचानक से ब्लास्ट हो गया। हालांकि वह यह स्पष्ट करने में सक्षम नहीं है की वह गोल चीज क्या थी जिसमें पीछे की तरफ एक छोटा सा छिद्र भी था। घायल लड़की के परिजन भी कुछ साफ नहीं बता पा रहे हैं।