MP News: इंदौर की पटाखा फैक्ट्री में हुआ ब्लास्ट, 2 कर्मचारी झुलसे, राहत और बचाव कार्य हुआ शुरू

इंदौर के सिमरौल थाना क्षेत्र के आंबा चंदन गांव में पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट हो गया है। यहां केमिकल रखे रूम में आग लगी है। इस आग से अभी तक 2 कर्मचारियों के झुलसने की खबर आ रही है।

Updated: Apr 16, 2024, 04:35 PM IST

इंदौर। इंदौर के सिमरौल थाना क्षेत्र के आंबा चंदन गांव में पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट हो गया है। यहां केमिकल रखे रूम में आग लगी है। इस आग से अभी तक 2 कर्मचारियों के झुलसने की खबर आ रही है। जिन्हें अस्पताल ले जाया गया है। वही घायलों की संख्या में और भी इजाफा हो सकता है। 

फिलहाल घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई है। राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है। घायल को नजदीकी अस्पताल में भर्ती किया गया हैं। 

बताया जा रहा है कि पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट इतना तेज हुआ कि आसपास के लोग दहशत में आ गए। घायलों को पास के अस्पताल ले जाया गया। वही पुलिस और प्रशासन टीम बाकी की जांच में जुटी है।