उमरिया। उमरिया में एक भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है। यहां बारातियों से भरी एक पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। जिससे दर्जनों लोग घायल हुए है। जिसके बाद सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बताया जा रहा है कि ये घटना नौरोजाबाद थानांतर्गत घुलघुली की है। जहां करकेली सड़क मार्ग के पास एक पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। पिकअप में करीब 15 से 20 लोग सवार थे। घटना के बाद चीख पुकार मच गई। इस हादसे में 10 से अधिक लोगों के घायल हो गए।
बताया जा रहा है कि पिकअप सवार बारात लेकर ग्राम मरदर से करौंदी लौट रहे थे। इस दौरान हादसे का शिकार हो गई। घटना की सूचना पर पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची डायल 100 और 108 की मदद से सभी घायलों को उमरिया के जिला चिकित्सालय ले जाया गया है। जहां सभी का इलाज जारी है। वही पुलिस भी घटना की जांच में जुटी हुई है।