CM Shivraj Singh के क्षेत्र में पेयजल घोटाला
मुख्यमंत्री शहरी पेयजल योजना में वित्तीय गड़बड़ी, तत्कालीन CMO निलंबित

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के पिछले कार्यकाल में उनके क्षेत्र सीहार में पेयजल योजना में लाखों का घोटाला हुआ है। नगर परिषद नसरुल्लागंज को मुख्यमंत्री शहरी पेयजल योजना में जारी 79.88 लाख की राशि में गड़बड़ी की गई। ग्रामीणोंकी शिकायत व जांच के बाद अब तत्कालीन सीएमओ शैलेंद्र सिन्हा को निलंबित किया गया है।
नगर परिषद नसरुल्लागंज को मुख्यमंत्री शहरी पेयजल योजना के तहत पाइप लाइन विस्तार के लिए 266.26 लाख की राशि मई 2018 राशि स्वीकृत की गई थी। इस योजना के तहत 7 फरवरी 2018 से 79.88 लाख रुपए स्वीकृत किए गए थे। मगर तत्कालीन CMO शैलेन्द्र सिन्हा ने पेयजल योजना के लिए आदेशानुसार अलग से खाता नहीं खोला। उन्होंने राशि का उपयोग अन्य कार्य में किया। इन आरोपों को जांच में सही पाया गया। जांच में दोषी पाए जाने पर संभाग कमिश्नर कविन्द्र कियावत ने नसरुल्लागंज के पूर्व CMO शैलेन्द्र सिन्हा को निलंबित कर दिया गया है। को निलंबित कर दिया गया है। सिन्हा वर्तमान समय में नगर परिषद रेहटी सीहोर में पदस्थ हैं।
दरअसल शैलेंद्र सिन्हा के खिलाफ लंबे वक्त से शिकायत मिल रही थी। हाल ही में कमिश्नर कविंद्र कियावत नसरुल्लागंज के दौरे पर आए थे। तभी स्थानीय लोगों इस मामले की शिकायत कमिश्नर से भी की थी।