पीसीसी चीफ कमलनाथ का फेसबुक अकाउंट हैक, रिकवर करने में जुटे तकनीकी एक्सपर्ट्स

Kamalnath FB Page Hacked: मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ का फेसबुक पेज हैक हो गया है। हैकरों ने उनके अकाउंट से कई वीडियो शेयर किए हैं।

Updated: Dec 15, 2023, 09:36 AM IST

भोपाल। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का फेसबुक अकाउंट हैक कर लिया गया है। हैकर्स द्वारा कमलनाथ के फेसबुक अकाउंट से कई वीडियो शेयर किए गए हैं। हैकिंग के बाद टेक्निकल एक्सपर्ट्स की टीम अकाउंट को रिकवर करने में जुटी है।

कमलनाथ के फेसबुक अकाउंट हैक होने को लेकर कांग्रेस की प्रतिक्रिया भी सामने आई है। कमलनाथ के मीडिया सलाहकार पीयूष बबेले ने ट्वीट किया, 'मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का फ़ेसबुक अकाउंट हैक किया गया है। हैकर्स इस पर असंगत सामग्री पोस्ट कर रहे हैं। हम अकाउंट को रिकवर करने का प्रयास कर रहे हैं।'

इन दिनों देश में साइबर हमले लगातार बढ़ रहे हैं। इसके शिकार बड़े-बड़े VIP भी हो रहे हैं। ताजा साइबर हमला मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के फेसबुक पेज पर हुआ है।कमलनाथ के फेसबुक अकाउंट हैक होने की खबर से कांग्रेस में हड़कंप मच गया है। उनके फेसबुक पर 1 मिलीयन से भी ज्यादा फॉलोअर हैं।