कूनो में बढ़ा चीतों का कुनबा: पार्क में छोड़े गए अफ्रीका से आए 12 नए चीते, एक महीने रहेंगे क्वारंटीन
शनिवार को कूनो आए इन 12 चीतों में 7 नर और 5 मादा हैं। इसी के साथ कूनो में अब चीतों की कुल संख्या 20 हो गई है। इनमें 10 नर और 10 मादा हैं।

श्योपुर। साउथ अफ्रीका से लाए गए 12 चीतों को श्योपुर जिले के कूनो नेशनल पार्क में छोड़ दिया गया। मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को 12 चीतों के दूसरे बैच को उनके नए घर कूनो नेशनल पार्क में छोड़ा। इस दौरान केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र सिंह यादव व कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर भी मौजूद रहे।
प्रोजेक्ट चीता के तहत दक्षिण अफ्रीका से 12 चीतों को लेकर भारतीय वायु सेना (IAF) का C-17 ग्लोबमास्टर विमान मध्य प्रदेश के ग्वालियर पहुंचा था। यहां से इन्हें सेना के 4 हेलिकॉप्टर के जरिए कूनो नेशनल पार्क पहुंचाया गया। जैसे ही चीते बाड़े में पहुंचे तेजी से भागने लगे। थोड़ी दूर जाने के बाद कुछ पल के लिए रुके, फिर रेस भरने लगे। बाड़े से अनजान चीते इधर-उधर देखते नजर आए।
सीएम श्री @ChouhanShivraj, केन्द्रीय मंत्री श्री @byadavbjp, श्री @nstomar एवं वन मंत्री @KrVijayShah द्वारा 'प्रोजेक्ट चीता' के अंतर्गत दक्षिण अफ्रीका से लाए गए चीतों को #श्योपुर के कूनो नेशनल पार्क में बने बाड़े में छोड़ा गया।#MPWelcomesCheetah #CheetahStateMP#JansamparkMP pic.twitter.com/ni9i1JQBam
— Department of Forest, MP (@minforestmp) February 18, 2023
चीतों को बाड़े से रिलीज करने के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कूनो में पर्यटकों की सुविधा के लिए हम इन्फ्रास्ट्रक्चर विकसित कर रहे हैं। यहां रहने सहित तमाम व्यवस्था जुटा रहे हैं, जैसे ही हमें अनुमति मिलेगी, तभी आगे की कार्रवाई होगी। सरकार ने चीता प्रोजेक्ट बनाया है। हम उसके तहत सभी व्यवस्थाएं बना रहे हैं।
स्वागत है
— Bhupender Yadav (@byadavbjp) February 18, 2023
Project Cheetah, launched under PM Shri @narendramodi ji’s leadership, reached another milestone today in Kuno National Park.
Released 12 cheetahs in the presence of MP CM Shri @ChouhanShivraj and Union Minister of Agriculture and Farmers' Welfare Shri @nstomar. pic.twitter.com/klJSshUzJy
नए मेहमानों के आने से कुनो के जंगलों में अब चीतों की कुल संख्या 20 हो जाएगी। कूनो आए इन 12 चीतों में 7 नर और 5 मादा हैं। इनमें 10 नर और 10 मादा हैं। इससे पहले पिछले साल सितंबर में 8 चीते नामीबिया से लाए गए थे। इनमें 5 मादा व 3 नर थे। प्रोजेक्ट चीता के महानिदेशक एस पी यादव ने बताया कि नामीबिया से लाए गए 8 चीते यहां के वातावरण में पूरी तरह से घुल मिल गए हैं। अब वे शिकार भी करने लगे हैं। अब इनमें से कुछ को चिंहित करके जंगल में छोड़ा जाएगा। निगरानी के लिए रेडियो कॉलर लगाया जाएगा।