वंश बढ़ाने की चाह में अपने सगे भांजे से पत्नी के साथ करवाता था दुष्कर्म, पुलिस से शिकायत के बाद पूरा परिवार फरार

ग्वालियर में हैरान करने वाला मामला, महिला को उसके ससुराल वाले दूध में नशीली दवाई देकर बेहोश कर देते थे, इसके बाद सगा भांजा महिला के साथ दुष्कर्म किया करता था, महिला को इस बात की भनक तब लगी जब वो गर्भवती हो गई

Publish: Apr 19, 2021, 07:55 AM IST

Photo Courtesy: The Statesman
Photo Courtesy: The Statesman

ग्वालियर। ग्वालियर में मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। एक महिला के साथ उसके भांजे ने कई दिनों तक दुष्कर्म किया। मानवीय रिश्तों को तार तार करने में महिला के ससुराल वाले भी शामिल थे। महिला के परिवार वालों ने पुलिस में शिकायत की है। फिलहाल पति समेत महिला के सभी ससुराल वाले फरार हो गए हैं। 

यह पूरा मामला ग्वालियर शहर के गोला मंदिर इलाके का है। दिसंबर 2016 में भिंड निवासी 27 वर्षीय एक महिला का विवाह ग्वालियर में हुआ था। महिला का पति मेडिकली अनफिट था। और यह जानकारी महिला और उसके परिवार से छिपाई गई थी। महिला का पति जबलपुर में काम करता था, और अमूमन महिला से दूरी बना कर रखता था। 

लेकिन वंश बढ़ाने की चाह में महिला के ससुराल वालों ने उसे रोज़ाना रात में दूध में नशीली दवाई मिलाकर देना शुरू कर दिया। दूध में नशीली दवाई मिलाने के बाद भांजे को महिला के साथ दुष्कर्म करने के लिए उसका भांजा महिला के साथ रात में सोता रहा और कई दिनों तक दुष्कर्म करता रहा। 

इस दौरान महिला गर्भवती भी होगी। हालांकि किन्हीं कारणवश महिला का गर्भपात हो गया। महिला को इसकी भनक तब लगी जब एक रोज़ सुबह उठने पर उसके सिर में अचानक दर्द होने लगा। दिमाग पर ज़ोर डालने पर महिला को याद आया कि उसकी सास ने रात में पीने के लिए जब दूध दिया था, उसके बाद उसे कुछ याद ही नहीं है। महिला को यह ज़रूर याद था कि उसके बेहोश होने से पहले भांजा उसके कमरे में आया था। 

महिला ने इसकी शिकायत अपने पति से की। लेकिन पति ने अपनी पत्नी का साथ न देकर घर की बात घर में ही रहने देने के लिए कहा। पति के इस रवैए के बाद महिला ने अपनी सास और ननद से भी इस बात की शिकायत की। तब महिला की सास और ननद ने बताया कि उसका पति मेडिकली अनफिट है। और वंश को बढ़ाने के लिए ऐसा करना ज़रूरी है। महिला अपने मन की बात किसी से कह नहीं पा रही थी, फिर अचानक ही उसने अपने हाथ की नस काट ली। लेकिन ससुराल वालों ने महिला को अस्पताल ले जाने के बनिस्बत डॉक्टर को ही घर पर इलाज करने के बुला लिया। 

इन सभी बातों से परेशान एक दिन जब महिला घर में अकेली थी, तब उसने अपने पिता को बुला लिया। महिला अपने पिता के साथ अपने घर चली गई। मायके जा कर महिला ने परिवार वालों को सारी बात बता दी। इसके बाद महिला और उसके परिजनों ने भांजे पर दुष्कर्म करने की शिकायत पुलिस में दर्ज करा दी। पति सहित तमाम ससुराल वालों की शिकायत भी महिला ने पुलिस थाने में दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। अभी सभी आरोपी फरार चल रहे हैं।