भारत जोड़ो यात्रा का 130वां दिन, राहुल गांधी के साथ कदमताल करती नजर आईं अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर
भारत जोड़ों यात्रा में आज बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर शामिल हुईं। उन्होंने कहा कि उनके लिए यह यात्रा राजनीति से अधिक सामाजिक महत्व रखती है।

जम्मू कश्मीर। राहुल गांधी के नेतृत्व में कन्याकुमारी से शुरू हुई कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा अपने अंतिम पड़ाव पर है। यात्रा का आज 130वाँ दिन है। जम्मू कश्मीर में जहां कड़ाके की ठंड पड़ रही बावजूद यात्रा में मौजूद लोगों का जोश देखते बन रहा है। यात्रा में आज बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर भी शामिल हुईं और उन्होंने राहुल गांधी के साथ मार्च किया।
उर्मिला मांतोड़कर राहुल गांधी का हाथ पकड़कर उनके साथ यात्रा में चलती नजर आईं। यात्रा में जुड़ने से पहले सुबह जम्मू से उर्मिला मातोंडकर ने एक वीडियो शेयर कर कहा कि उनके लिए यह यात्रा राजनीति से अधिक सामाजिक महत्व रखती है। सामाजिक मूल्यों पर चलने वाले इस कारवां में वह शामिल हो रही हैं। इस यात्रा में बहुत सारा प्यार, स्नेह, विश्वास और भारतीयता है और यह भारतीयता का दीया सबके मन में इसी तरह जलता रहना चाहिए।
#BharatJodoYatra में शामिल हुईं प्रसिद्ध अभिनेत्री @UrmilaMatondkar
— Congress (@INCIndia) January 24, 2023
देश से प्यार करने वाले, देश जोड़ने की मुहिम से जुड़ रहे हैं। pic.twitter.com/rHeBM90k9t
भारत जोड़ो यात्रा 130वें दिन राहुल गांधी अगुवाई में सितनी बाइपास नगरोटा से उधमपुर के लिए रवाना हुई। यह यात्रा 30 जनवरी को श्रीनगर में शेर-ए-कश्मीर मैदान में संपन्न होगी। राहुल गांधी के नेतृत्व में निकली रही यात्रा को जम्मू कश्मीर के लोगों का भी भरपूर समर्थन मिल रहा है। यात्रा में प्रतिदिन हजारों लोगों की भीड़ उमड़ रही है।
Jammu
— Urmila Matondkar (@UrmilaMatondkar) January 24, 2023
“Bharat Jodo Yatra”#love #Peace #Equality #BharatJodoYatraInJK #BharatJodoYatra #JaiHind pic.twitter.com/awzc67uL9O
भारत जोड़ो यात्रा जम्मू कश्मीर के जिस क्षेत्र से गुजरती है वहां के लोग पारंपरिक वेशभूषा में राहुल गांधी और यात्रा का स्वागत कर रहे हैं। लोग उन्हें प्रामाणिक संस्कृति दिखाते हुए गर्मजोशी से उनका स्वागत करते हैं। बुधवार को राहुल गांधी यहां प्रेस कांफ्रेंस भी करने वाले हैं।