तुर्तुक सेक्टर लद्दाख में वाहन दुर्घटना में सेना के 7 जवान शहीद, कई गंभीर रूप से घायल

भारतीय सेना के जवानों को ले जाने वाला ट्रक अनियंत्रित होकर 50-60 फिट नीचे श्योक नदी में जा गिरा जिसमें 7 जवानों की मौके पर ही मौत हो गई और कई गंभीर रूप से घायल हो गए

Updated: May 27, 2022, 12:10 PM IST

भोपाल। लद्दाख के तुर्तुक सेक्टर में भारतीय सेना का वाहन दुर्घटना ग्रस्त हो गया जिसमें 7 जवान शहीद हो गए और कई जवानों को गंभीर चोटें आई हैं। ये घटना उस समय हुई जब भारतीय सेना के जवानों को ले जाने वाला ट्रक अनियंत्रित होकर 50-60 फिट नीचे श्योक नदी में जा गिरा जिसमें 7 जवानों की मौके पर ही मौत हो गई और कई गंभीर रूप से घायल हो गए। वाहन में सेना के 26 जवान सवार थे। सभी 26 जवानों को 403 फील्ड परतापुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज जारी है।

यह भी पढ़ें...मंदिर में साईं की प्रतिमा देख भड़के अविमुक्तेश्वरानंद, बोले जिस मंदिर में साईं, हम वहां नहीं जाएंगे

कांग्रेस नेता प्रियंका गाँधी वाड्रा ने इस दुर्घटना पर शोक व्यक्त किया है और शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की है

भारतीय सेना के सूत्रों के अनुसार घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनके बेहतर इलाज की व्यवस्था की गई है, इसके साथ ही भारतीय वायुसेना की मदद भी ली जा रही है ताकि गंभीर घायलों को वेस्टर्न कमांड में शिफ्ट किया जा सके।