बांग्लादेश से प्रेम का सुंदरबन तैर कर भारत शादी करने आई महिला पुलिस हिरासत में

बांग्लादेश की रहने वाली कृष्णा मंडल की मुलाकात सोशल मीडिया वेबसाइट फेसबुक पर भारत के अभीक मंडल से हुई और दोनों ने शादी करने का फैसला कर लिया।

Updated: Jun 01, 2022, 02:52 AM IST

कोलकाता। जिगर मुरादाबादी का एक मशहूर शेर है "ये इश्क़ नहीं आसां इतना ही समझ लीजे, इक आग का दरिया है और डूब के जाना है" लेकिन प्रेम के इस मामले में बांग्लादेश से एक महिला सुंदरबन को तैर कर भारत शादी करने आई।

बांग्लादेश की रहने वाली कृष्णा मंडल की मुलाकात सोशल मीडिया वेबसाइट फेसबुक पर भारत के अभीक मंडल से हुई और दोनों ने शादी करने का फैसला कर लिया लेकिन कृष्णा के पास पासपोर्ट नहीं था और उसने अवैध रूप से अंतराष्ट्रीय सीमा पर करने का निर्णय लिया। कृष्णा ने हिम्मत दिखाते हुए रॉयल बंगाल टाइगर के लिए प्रसिद्ध सुंदरवन के वन्य जीव अभयारण्य को पार किया और एक घंटे तक तैर कर भारतीय सीमा में प्रवेश किया और तीन दिन पहले कालीघाट मंदिर, कोलकाता में दोनों ने शादी कर ली।

यह भी पढ़ें...जिंदगी दो पल की... जैसे गानों के मशहूर गायक केके का निधन, राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री सहित दिग्गज हस्तियां ने जताया शोक

पुलिस सूत्रों के अनुसार कृष्णा ने पहले सुंदरवन में प्रवेश किया, उसके बाद पड़ने वाली को नदी को एक घंटे तैर कर पार किया और भारतीय सीमा में प्रवेश किया। हालांकि पुलिस ने कृष्णा मंडल को भारतीय सीमा में अवैध रूप से प्रवेश करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया और अब कृष्णा को बांग्लादेश हाई कमीशन को सौप दिया जाएगा।इससे पहले बांग्लादेश का इमान हुसैन चोकोबार लेने के लिए नदी पार कर भारतीय सीमा में आ गया था।