हमें तो कैद में रहकर भी अंधेरों से लड़ने की आदत है: कांग्रेस
'चलो राष्ट्रपति भवन' मार्च के तहत सुबह 11 बजे लोकसभा और राज्यसभा सांसदों के संसद से राष्ट्रपति भवन तक मार्च निकाला था, दिल्ली पुलिस ने धारा 144 लगा दिया है, कांग्रेस नेताओं को विजय चौक पर पुलिस ने हिरासत में ले लिया, राहुल गांधी ने कहा कि जो हम देख रहे वो लोकतंत्र की हत्या है
नई दिल्ली। महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ आज देशभर में कांग्रेस प्रदर्शन कर रही है। कांग्रेस सांसदों ने सुबह 11 बजे संसद में नारेबाजी करने के बाद राष्ट्रपति भवन की ओर कूच किया। हालांकि, उन्हें विजय चौक पर ही रोक दिया गया। कांग्रेस सांसद वहीं धरने पर बैठ गए तो पुलिस ने राहुल गांधी, दिग्विजय सिंह, समेत तमाम नेताओं को हिरासत में ले लिया।
हमें कैद में रहकर भी अंधेरों से लड़ने की आदत: कांग्रेस
देर शाम तक कांग्रेस के तमाम दिग्गज नेता दिल्ली पुलिस की हिरासत में हैं। पुलिस ने उन्हें कई घंटे से किंग्सवे कैंप पुलिस लाइन के भीतर बैठा रखा है। कांग्रेस ने कैंप में बैठे नेताओं की तस्वीरें ट्वीट की है। इसके साथ ही लिखा कि, 'दिन ढ़ल रहा है और हमारे नेता कैद में हैं...मगर हमें तो कैद में रहकर भी अंधेरों से लड़ने की आदत है। महंगाई पर हल्ला बोल जारी है।'
दिन ढ़ल रहा है और हमारे नेता कैद में हैं...मगर हमें तो कैद में रहकर भी अंधेरों से लड़ने की आदत है।
— Congress (@INCIndia) August 5, 2022
तस्वीरें किंग्सवे कैम्प की पुलिस लाइन के भीतर से...#महंगाई_पर_हल्ला_बोल जारी है। pic.twitter.com/R1N4qO2TYY
MP में भी सड़कों पर दिखे कांग्रेस कार्यकर्ता
मध्य प्रदेश में भी कांग्रेस ने महंगाई के विरुद्ध बड़ा विरोध प्रदर्शन किया। राजधानी भोपाल और इंदौर में सैंकड़ों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता सड़कों पर दिखे। राजभवन का घेराव करने जा रहे कांग्रेसियों को पुलिस ने रोशनपुरा चौराहे पर ही रोक लिया। उधर इंदौर में शहर कांग्रेस कमेटी के बैनर तले कांग्रेसियों ने कमिश्नर ऑफिस पर जोरदार प्रदर्शन किया।
भोपाल से हुँकार, कांग्रेस है तैयार।#महंगाई_पर_हल्ला_बोल pic.twitter.com/0Tw9fsXF6L
— MP Congress (@INCMP) August 5, 2022
यह सिर्फ संयोग नहीं है: जयराम रमेश
कांग्रेस संचार विभाग के प्रमुख जयराम रमेश ने कहा कि, "पिछले 3 महीनों से, जब से कांग्रेस अध्यक्ष ने कन्याकुमारी से कश्मीर तक भारत जोड़ो यात्रा की घोषणा की है, धमकी-जीवी ने कांग्रेस पार्टी एवं हमारे नेताओं के खिलाफ प्रतिशोध और डर की जहरीली राजनीति तेज कर दी है। यह सिर्फ संयोग नहीं है।"
पिछले 3 महीनों से, जब से कांग्रेस अध्यक्ष ने कन्याकुमारी से कश्मीर तक भारत जोड़ो यात्रा की घोषणा की है, धमकी-जीवी ने कांग्रेस पार्टी एवं हमारे नेताओं के खिलाफ प्रतिशोध और डर की जहरीली राजनीति तेज कर दी है। यह सिर्फ संयोग नहीं है।
— Jairam Ramesh (@Jairam_Ramesh) August 5, 2022
प्रियंका गांधी भी हिरासत में
राहुल गांधी के बाद धरने पर बैठी कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। राहुल-प्रियंका समेत तमाम दिग्गज नेता थाने में बैठे हुए हैं। इनमें दिग्विजय सिंह, जयराम रमेश, मल्लिकार्जुन खड़गे, पी चिदंबरम समेत अन्य शामिल हैं।
कांग्रेस नेता राहुल गाँधी, प्रियंका गाँधी वाड्रा, दिग्विजय सिंह, जयराम रमेश, मल्लिकार्जुन खड़गे, पी चिदंबरम सहित कांग्रेस नेताओं को दिल्ली पुलिस द्वारा हिरासत में लिया गया। @digvijaya_28 @PChidambaram_IN @pcsharmainc @INCMP @VTankha @JVSinghINC #ChaloRashtrapatiBhavan pic.twitter.com/d8zMxGYXXM
— humsamvet (@humsamvet) August 5, 2022
प्रियंका गांधी के दुपट्टे खींचे
विरोध प्रदर्शन के दौरान प्रियंका गांधी को रोकने के लिए सैंकड़ों पुलिसकर्मियों को भेजा गया था। हालांकि, कांग्रेस महासचिव अकेली भीड़ को चीरती हुई निकल गईं। इस दौरान महिला पुलिस ने उनके दुपट्टे भी खींचे बावजूद वह नहीं रुकीं।
कुछ इस तरह प्रियंका गांधी जी ने तानाशाह की बैरिकेडिंग को चीरते हुए महँगाई पर हल्ला बोला..#महंगाई_पर_हल्ला_बोल pic.twitter.com/8cGGbBCTFz
— Srinivas BV (@srinivasiyc) August 5, 2022
महिला सांसद को पुलिस ने घसीटा
विरोध प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस सांसदों के साथ दिल्ली पुलिस का अभद्र व्यवहार एक बार फिर सामने आया है। कांग्रेस की महिला सांसद जोथीमनी को पुलिस ने घसीटा।
MP @jothims ji manhandled and dragged by Police.
— Congress (@INCIndia) August 5, 2022
Our fight is for the people of India.
Drag us, attack us, arrest us. Do everything in your power to pull us down, we only grow stronger. #महंगाई_पर_हल्ला_बोल pic.twitter.com/LNdpRTokCz
हिरासत में लिए गए राहुल गांधी
"चलो राष्ट्रपति भवन" मार्च के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी, सांसद दिग्विजय सिंह समेत कई दिग्गज नेताओं को पुलिस ने विजय चौक से हिरासत में ले लिया है। राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस सांसदों के साथ मारपीट की गई है।
'राजा' के राज में #महंगाई_पर_हल्ला_बोल करने की सजा गिरफ्तारी है।
— Congress (@INCIndia) August 5, 2022
मगर @RahulGandhi की जंग तो जारी है... pic.twitter.com/T08AEmhR1k
काले कपड़े में संसद पहुंचे सोनिया और राहुल गांधी

महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन के समर्थन में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी आज काले कपड़े पहनकर संसद भवन पहुंचे।
ये लोग 24 घंटा झूठ बोलते हैं: राहुल गांधी
राहुल गांधी ने कहा कि, 'देश में मंहगाई नहीं है, बेरोजगारी नहीं है, चीन अंदर नहीं आया। ये लोग 24 घंटा झूठ बोलते हैं। आज हिंदुस्तान में 4 लोगों की तानाशाही है। हम महंगाई, बेरोजगारी के मुद्दे उठाने चाहते हैं, समाज को बांटा जा रहा है, उसके बारे में चर्चा करना चाहते हैं।'
दिल्ली पुलिस ने विजय चौक पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई
कांग्रेस पार्टी के बेरोज़गारी और महंगाई के ख़िलाफ़ देशव्यापी विरोध प्रदर्शन से पहले दिल्ली पुलिस और सुरक्षा बलों ने विजय चौक पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है। कांग्रेस मुख्यालय के बाहर भी बैरिकेडिंग कर भरी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया है। इसपर कांग्रेस ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वो चाहते हैं, पुलिस देखकर डर जाएंगे। हमारा इरादा है, जनता की आवाज़ उठाएंगे।
वो चाहते हैं, पुलिस देखकर डर जाएंगे।
— Congress (@INCIndia) August 5, 2022
हमारा इरादा है, जनता की आवाज़ उठाएंगे।।#महंगाई_पर_हल्ला_बोल pic.twitter.com/PgSbx3Me15