यास तूफान: बंगाल के हल्दिया पोर्ट में घुसा पानी, ओडिशा में बाढ़ जैसे हालात

झारखंड में भी यास तूफान का असर दिख रहा है, रांची में हुई मूसलाधार बारिश, बिहार, सिक्किम, असम और मेघालय में दो दिन हो सकती है भारी बारिश

Updated: May 26, 2021, 09:13 AM IST

Photo Courtesy: Aaj Tak.in
Photo Courtesy: Aaj Tak.in

नई दिल्ली। यास चक्रवात ने अपना विकराल रूप धारण कर लिया है। बंगाल के हल्दिया पोर्ट में समंदर का पानी घुस गया है। ओडिशा के रिहायशी इलाकों में पानी घुस गया है। वहां बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। झारखंड में भी तूफान का असर दिख रहा है। राजधानी रांची में तेज़ हवाओं के चलने के साथ साथ मूसलाधार बारिश हुई है। 

ओडिशा के तटवर्ती इलाकों से टकराने के बाद अब यह चक्रवात ओडिशा के दक्षिणी इलाकों की तरफ तेज़ी से बढ़ रहा है। ओडिशा के भद्रक और धर्मा ज़िले में तूफान से सबसे ज़्यादा तबाही की आशंका है। यहां पर रहने वाले लोगों के लिए परेशानी खड़ी हो गई है, समंदर में तेज़ी से उठती लहरों के कारण उनके घरों में पानी आ पहुंचा है। इस समय 135 किलोमीटर प्रति घंटे से ज़्यादा की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं। ओडिशा के बालासोर ज़िले का एक वीडियो भी जमकर वायरल हो रहा है, जहां तेज़ हवाओं के कारण महज़ कुछ सेकंड के ही भीतर पेड़ उड़ गया।