गर्मी ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, 49℃ की तपिश से झुलसी दिल्ली, लोगों को सावधानी बरतने की सलाह

मौसम विभाग ने दिल्ली में आज 41°C होने का अनुमान लगाया है, कल का अधिकतम तापमान 45℃ था, इसी तरह दिल्ली के मुंगेशपुर में 49.2℃ और नजफगढ़ में 49.1℃ दर्ज किया गया है

Updated: May 16, 2022, 09:25 AM IST

Courtesy:  NBT
Courtesy: NBT

दिल्ली। पूरा देश बढ़ते तापमान में झुलस रहा है। गर्म हवा और  जला देने वाली धूप के कारण घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। दिल्ली में तो गर्मी ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। दिल्ली के मुंगेशपुर और नजफगढ़ इलाके में तापमान 49 डिग्री सेल्सियस तक जा पहुंचा। मौसम विभाग ने दिल्ली में ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है। वैसे आज दिल्लीवासी थोड़ी राहत की सांस ले सकेंगे। 49°C तापमान में झुलसते दिल्ली में आज थोड़ी राहत मिल सकती है।

यह भी पढ़ें: दफ्तर दरबारी: अफसर बदलने के पीछे क्‍या है सीएम शिवराज का राजनीतिक संदेश

मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में आज आसमान बादल में छाए रहने के आसार हैं। वहीं दिल्ली में आंधी  चल सकती है। मौसम विभाग ने दिल्ली में आज 41°C होने का अनुमान लगाया है। कल का अधिकतम तापमान 45℃ था। इसी तरह दिल्ली के मुंगेशपुर में 49.2℃ और नजफगढ़ में 49.1℃ दर्ज किया गया है। दिल्ली का तापमान शनिवार को भी ज्यादा दर्ज किया गया। मंगेशपुर में शनिवार के दिन तापमान 47.2℃ था। नजफगढ़ में 47℃, नरेला में 46℃ और सफदरजंग में 44.2 डिग्री दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ें: बीना के रामकथा आयोजन में नारियल पाने की होड़ में मची भगदड़, 20 लोग घायल, 3 लोगों की पैर की हड्डी टूटी

बता दें कि मौसम विभाग ने 16 मई से अगले पाँच दिनों तक भीषण गर्मी का सामने करने वाले कुछ राज्यों की सूची जारी की है। जिनमें मध्य प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश शामिल है । इसी तरह 17 मई को झारखंड, जम्मू, मध्यप्रदेश, दिल्ली, हरियाणा के अलग-अलग क्षेत्रों में गर्म हवाएं चलेंगी। ऐसे हालात 5 दिनों तक बने दाह सकते हैं, जो लोगों को काफी परेशान करेगा। मौसम विभाग ने चिंता व्यक्त करते हुए लोगों को इन क्षेत्रों में लू से बचने की सलाह दी है।