अरुणाचल प्रदेश में भारतीय सेना का चीता हेलीकॉप्टर क्रैश, दोनों पायलट की मौत

अरुणाचल प्रदेश के मंडला पहाड़ी इलाके में भारतीय सेना का चीता हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया था। तलाशी अभियान के बाद दोनों पायलट का शव बरामद किया गया है।

Updated: Mar 16, 2023, 06:26 PM IST

ईटानगर। अरुणाचल प्रदेश में शुक्रवार को भारतीय सेना का चीता हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया। क्रैश के बाद दोनों पायलट लापता थे। तलाशी अभियान के दौरान दोनों के शव बरामद हुए हैं। घटना अरुणाचल प्रदेश के मंडला पहाड़ी इलाके के पास की है। जहां सेना का हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

बताया जा रहा है कि ये विमान रूटीन उड़ान पर था और आज सुबह लगभग 9.15 पर अरुणाचल प्रदेश के बोमडिला के पास चीता हेलीकॉप्टर का एटीसी से संपर्क टूटने की सूचना मिली थी। जिसके बाद सेना ने तत्काल पायलटों की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन शुरू किया।

बताया जा रहा है कि मृतक पायलट लेफ्टिनेंट कर्नल और मेजर रैंक के अधिकारी थे।