जोधपुर में शादी समारोह में 6 सिलेंडर ब्लास्ट, 5 लोगों की मौत, दूल्हा समेत 60 लोग झुलसे

जोधपुर जिले के शेरगढ़ के पास भूंगरा गांव में दोपहर करीब तीन बजे शादी समारोह में 6 गैस सिलेंडर ब्लास्ट हुए, जिसमें 5 लोगों की मौत हो गई और 60 लोग घायल हो गए।

Updated: Dec 09, 2022, 04:36 AM IST

जोधपुर। राजस्थान के जोधपुर में गुरुवार को शादी की खुशियां अचानक मातम में तब्दील हो गई। यहां शेरगढ़ के पास भूंगरा गांव में दोपहर करीब तीन बजे शादी समारोह में 6 गैस सिलेंडर ब्लास्ट हुए, जिसमें 5 लोगों की मौत हो गई।

हादसा बेहद दर्दनाक था। ब्लास्ट होते ही हर तरफ अफरा-तफरी मच गई। हादसे में दूल्हा और उसके माता-पिता भी बुरी तरह झुलस गए। इसके अलावा मरने वालों में 2 बच्चे भी शमिल हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार 35 लोगों की हालत बनी हुई है।

यह भी पढ़ें: खतरनाक चक्रवाती तूफान में बदला मैंडूस, आज चेन्नई तट से टकराएगा, रेड अलर्ट जारी

बताया जा रहा है कि समारोह के दौरान खाना बन रहा था और अनेक ग्रामीण खाना खा रहे थे। आग लगते ही खाना बनाने वाले गैस चालू छोड़ भाग गए. भट्टियों की पाइप तक झुलस गईं, जिससे और गैस लीकेज होती रहीं और यह बड़ा हादसा घटित हो गया।

बताया जा रहा है कि शेरगढ़ गांव में तख्त सिंह के घर में शादी समारोह था। घर से बारात रवाना होने वाली थी, तभी अचानक सिलेंडर फट गए। हादसे के बाद मांगलिक खुशियों का माहौल गमगीन माहौल में तब्दील हो गया।