आंख से अंधी और दिमाग से पैदल है कंगना रनौत, लालू यादव की बेटी रोहिणी ने कंगना के खिलाफ खोला मोर्चा

कंगना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें बॉलीवुड अभिनेत्री गंगा में तैरती हुई लाशों की तस्वीर को नाइजीरिया की बता रही है

Updated: May 16, 2021, 12:26 PM IST

Photo Courtesy: Jagran
Photo Courtesy: Jagran

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत के खिलाफ अब बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव की बेटी रोहिणी ने भी मोर्चा खोल दिया है। रोहिणी ने कंगना को आंख से अंधी और दिमाग से पैदल करार दिया है। रोहिणी ने कंगना के खिलाफ यह टिप्पणी बॉलीवुड एक्ट्रेस के उस वीडियो के संदर्भ में की है, जिसमें कंगना ने गंगा नदी में तैरती लाशों को नाइजीरिया की तस्वीर बताया है। 

रोहिणी ने कंगना की आलोचना करते हुए कहा है कि अंधभक्ति की कोई सीमा नहीं होती। फकीरा की दलाली में कंगना आंख से अंधी और दिमाग से पैदल हो गई हैं। रोहिणी ने कहा है कि क्या कंगना यह सब राज्यसभा की सीट पाने या मुख्यमंत्री बनने के लिए कर रही हैं? रोहिणी ने कहा है कि मानवता का गला घोंट कर, गंगा में तैरती लाशों को नाइजीरिया का बोलकर, फर्जी झांसी की रानी फकीरा की छवि बचाना चाहती है। 

दरअसल कंगना रनौत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें कंगना गंगा में तैर रही लाशों को नाइजीरिया का बता रही हैं। जबकि दूसरी तरफ मीडिया रिपोर्ट्स में यह बात साफ तौर पर ज़ाहिर हो चुकी है कि कैसे उत्तर प्रदेश में प्रशासन कोरोना के आंकड़ों को छिपाने के लिए गंगा किनारे शवों को दफना रहा है। रोहिणी के साथ साथ सोशल मीडिया पर ज़्यादातर लोग कंगना रनौत के इस बेतुके दावे की खिल्लियां उड़ा रहे हैं।