MODI Cabinet Reshuffle Live: कुल 43 मंत्रियों का शपथग्रहण, अब पोर्टफोलियो का इंतज़ार
कैबिनेट फेरबदल और विस्तार में कई मंत्रियों की हुई छुट्टी, 17 नए चेहरों को किया गया शामिल, ज्योतिरादित्य सिंधिया, सर्बानंद सोनिवाल और आरसीपी सिंह को किया गया एडजस्ट
नई दिल्ली। तमाम सियासी उलटफेर के बाद आज आखिरकार केंद्रीय मंत्रिमंडल का विस्तार किया जा रहा है। कोरोना वायरस, महंगाई, आर्थिक मोर्चे समेत अन्य मामलों में नाकामी को लेकर आलोचना झेल रहे पीएम मोदी ने कैबिनेट को नया रूप देने का फैसला लिया है। इसके तहत खराब परफॉर्मेंस वाले मंत्रियों का इस्तीफा लिया गया वहीं कुछ को प्रोमोट भी किया गया है। मंत्रिमंडल में दर्जनों नए चेहरों को भी शामिल किया गया है। इनमें नारायण राणे, ज्योतिरादित्य सिंधिया, सर्बानंद सोनोवाल, भूपेंद्र यादव, मीनाक्षी लेखी, आरसीपी सिंह और अनुप्रिया पटेल प्रमुख नाम हैं।
जेडीयू से रामचंद्र प्रसाद सिंह का शपथग्रहण

जेडीयू से रामचंद्र प्रसाद सिंह ने लिया शपथ। कुर्मी जाति से आने वाले आरसीपी सिंह राज्यसभा सांसद हैं, राजनीति में आने से पहले वह उत्तरप्रदेश कैडर के आईएएस अधिकारी थे, उन्हें बिहार के सीएम नीतीश कुमार का सबसे विश्वस्त नेता माना जाता है
निसिथ प्रामाणिक का शपथग्रहण

निसिथ प्रामाणिक पश्चिम बंगाल के कुच बिहार से सांसद हैं। वे प्राइमरी स्कूल में टीचर रह चुके हैं।
कैबिनेट फेरबदल से पहले स्वास्थ्य, शिक्षा और श्रम मंत्रियों का इस्तीफा
पीएम मोदी के दूसरे कार्यकाल में दूसरी बार हो रहे कैबिनेट विस्तार से पहले करीब बारह कैबिनेट मंत्रियों का इस्तीफा हुआ। माना जा रहा है कि मोदी अपनी सरकार के प्रति आ रही नकारात्मकता को देखते हुए और आनेवाले चुनावों के मद्देनजर ये बदलाव कर रहे हैं। इस्तीफा देने वालों के नाम इस प्रकार हैं
1. रविशंकर प्रसाद
2. प्रकाश जावड़ेकर
3. डॉ. हर्षवर्धन
4. बाबुल सुप्रियो
5. रतनलाल कटारिया
6. रमेश पोखरियाल निशंक
7.देबोश्री चौधरी
8. संतोष गंगवार
9. संजय धोतरे
10. अश्विनी चौबे
11. प्रताप सारंगी
12. राव साहेब दानवे
13. सदानंद गौड़ा
14. थावरचंद गहलोत
डॉ एल मुरुगन का शपथग्रहण

डॉ एल मुरुगन तमिलनाडु से सांसद हैं। वे पेशे से वकील हैं, और मद्रास हाईकोर्ट में वकालत करते हैं। वे वकालत में पीएचडी हैं।
जॉन बारला का शपथग्रहण

जॉन बारला पश्चिम बंगाल के अलीपुरद्वार से बीजेपी सांसद हैं। उन्होंने चाय बगान के श्रमिकों के साथ काफी काम किया है। बंगाल के चार मंत्रियों के कोटे में से वे एक हैं।
डॉ महेंद्र मुंजापरा का शपथग्रहण

डॉ महेंद्र मुंजपरा सुरेंद्र नगर गुजरात से लोकसभा सांसद हैं। पेशे से वे कार्डियोलॉजिस्ट हैं। वे स्वास्थ्य मंत्रालय के स्टैंडिंग कमेटी के सदस्य भी हैं। उनकी उम्र 52 साल है।
शांतनु ठाकुर का शपथग्रहण

शांतनु ठाकुर बंगाल के बनगांव से बीजेपी सांसद हैं। वे मतुआ समाज से आते हैं। उनके पिता हरि ठाकुर बड़े समाज सुधारक रहे हैं। मतुआ समाज में उनकी पूजा की जाती है।
राजकुमार रंजन सिंह का शपथग्रहण

राजकुमार रंजन सिंह भूगोल में एमए और पीएचडी हैं। वे भूगोल के प्रोफेसर भी रहे हैं। पूर्वोत्तर के प्रतिनिधित्व को ध्यान में रखते हुए उन्हें मंत्री बनाया गया है।
विश्वेश्वर टुड्डू का शपथग्रहण

ओडिशा से मयूरभंज से सांसद हैं। वे पहले सीनियर इंजीनियर रह चुके हैं।
बीके कराड का शपथग्रहण

बीके कराड औरंगाबाद से आते हैं। वे पेशे से डॉक्टर हैं और राज्य सभा एमपी हैं।
भारती पवार का शपथग्रहण

मध्यप्रदेश के डिंडोरी से सांसद पवार एसटी वर्ग से आती हैं। वे पेशे से डॉक्टर हैं और जिलापरिषद सदस्य रह चुकी हैं।
महाराष्ट्र के कपिल पाटिल का शपथग्रहण

कपिल पाटिल ठाणे जिला परिषद के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। इसके पहले वे एनसीपी में थे, लेकिन पाला बदलकर बीजेपी में शामिल हो गए। उन्हें भी राज्यमंत्री ही बनाया गया है। वे को-ऑपरेटिव बैंक के चेयरमैन भी रह चुके हैं।
सुभाष सरकार का शपथग्रहण

सुभाष सरकार बंगाल से आते हैं। उन्होंने भी मोदी सरकार के मंत्रिमंडल फेरबदल में जगह पाए हैं। बंगाल चुनाव में हार के बाद उनकी कैबिनेट में एंट्री को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। डॉ सरकार रामकृष्ण मिशन से जुड़े हुए हैं। वे गायनोकोलॉजिस्ट और कल्याणी ऐम्स बोर्ड के सदस्य भी हैं।
भगवंत खूबा का शपथग्रहण

भगवंत खूबा कर्नाटक से दो बार के एमपी रह चुके हैं। भगवंत खुबा मैकेनिकल इंजीनियरिंग में B.TECH हैं। उन्हें भी राज्यमंत्री बनाया गया है।
चौहान देवूसिंह का शपथग्रहण

गुजरात से आनेवाले चौहान देवूसिंह ने मंत्री पद का शपथ लिया। देवु सिंह चौहान इलेक्ट्रिकल इंजीनियर रहे हैं। 2002 तक वे AIR में काम कर चुके हैं। वे दो बार सांसद और दो बार विधायक रह चुके हैं।
यूपी से अजय कुमार का शपथग्रहण

यूपी से अजय कुमार को मंत्री बनाया गया है। अजय कुमार को भी राज्यमंत्री बनाया गया है। वे एक बार विधायक रह चुके हैं और इसबार वह खीरी से पहली बार सांसद बने हैं। 60 वर्षीय अजय कुमार राज्य के उन सात मंत्रियों में शामिल हैं जिन्हें यूपी कोटे से बनाया गया है।
बीएल वर्मा राज्य सभा एमपी का शपथग्रहण

बीएल वर्मा राज्य सभा से पहली बार एमपी हैं। वाराणसी से पढ़ाई किए हैं। बी एल वर्मा उत्तरप्रदेश के पूर्व सीएम कल्याण सिंह के करीबी माने जाते हैं। वे फिलहाल उत्तरप्रदेश बीजेपी के उपाध्यक्ष भी हैं। 59 वर्षीय वर्मा लोधी (OBC) समुदाय से आते हैं, इसीलिए इन्हें रखना अहम माना जा रहा है।
अजय भट्ट का शपथग्रहण

अजय भट्ट का शपथग्रहण.. वे नैनीताल उधमसिंह नगर से पहली बार के एमपी हैं। अजय भट्ट को भी राज्य मंत्री बनाया गया है। वे उत्तराखंड बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके हैं। 60 वर्षीय भट्ट पेशे से वकील हैं। राज्य में वे विपक्ष के नेता भी रह चुके हैं।
कौशल किशोर का शपथग्रहण

कौशल किशोर यूपी के अवध रीजन से आते हैं। लोकभा में मोहनलालगंज से एमपी हैं। कौशल किशोर पासी समुदाय से ताल्लुक रखते हैं। उत्तरप्रदेश सरकार में भी वे मंत्री रह चुके हैं। दलित चेहरे का प्रतिनिधित्व देने के नजरिए से उन्हें मंत्री बनाया गया है। उन्हें भी राज्य मंत्री का दर्जा दिया गया है।
ए नारायणस्वामी का शपथग्रहण

ए नारायणस्वामी कर्नाटक से आते हैं। मंत्री पद की शपथ ले रहे हैं
अन्नपूर्णा देवी का शपथग्रहण

अन्नपूर्णा देवी बिहार से आती हैं। अन्नपूर्णा देवी को भी राज्य मंत्री ही बनाया गया है। वह पहली बार सांसद बनी हैं और चार बार विधायक रह चुकी हैं। 51 वर्षीय अन्नपूर्णा रांची यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की हैं। वह अविभाजित बिहार सरकार में भी मंत्री रह चुकी हैं।
मीनाक्षी लेखी का शपथग्रहण

मीनाक्षी लेखी दिल्ली से एमपी हैं। दूसरी बार की एमपी हैं। वे सुप्रीम कोर्ट में वकील हैं और सोशल वर्कर के रूप में उनकी पहचान है। हालांकि वे राजनीतिक कमेंटेटर भी हैं। मीनाक्षी लेखी को राज्य मंत्री बनाया गया है। वह दूसरी बार दिल्ली से लगातार सांसद बनीं हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से लॉ की पढ़ाई की है।
दर्शना विक्रम जरदोजी का शपथग्रहण

दर्शना विक्रम जरदोजी गुजरात से आती हैं। वे तीसरी बार की एमपी हैं और सूरत से आती हैं।
भानु प्रताप सिंह वर्मा का शपथग्रहण

भानु प्रताप सिंह वर्मा पांच बार एमपी रह चुके हैं। तीन दशक से राजनीति में हैं। उन्हें पहली बार मंत्री बनाया जा रहा है। वे जालौन इलाके से हैं और पश्चिमी उत्तर प्रदेश की राजनीति को ध्यान में रखकर उन्हें नए चेहरे के रूप में यहां जगह मिली है। 63 साल के भानुप्रताप सिंह वर्मा पहली बार 1996 में वे सांसद बने और अबतक पांच बार सांसद रह चुके हैं। उन्हें राज्यमंत्री बनाया गया है।
शोभा करांदलाजे का शपथग्रहण

कर्नाटक से आनेवाली शोभा करांदलाजे का शपथग्रहण हो रहा है। उन्हें मुख्यमंत्री येदीयुरप्पा का नजदीकी माना जाता है। कर्नाटक सरकार में वे कैबिनेट मिनिस्टर रह चुकी हैं
राजीव चंद्रशेखर का शपथग्रहण

राजीव चंद्रशेखर का शपथग्रहण हो रहा है। कर्नाटक से आते हैं। मीडिया में खासी दखल के लिे जाने जाते हैं। कर्नाटक के बड़े कारोबारी भी हैं। इनका टेक्नोक्रैटिक बैकग्राउंड है।
प्रोफ़ेसर एसपी सिंह बघेल का शपथग्रहण

प्रोफ़ेसर एसपी सिंह बघेल आगरा से आते हैं। वे पांच बार के एमपी रह चुके हैं। यूपी सरकार में मंत्री रह चुके हैं।
अनुप्रिया पटेल का शपथग्रहण

यूपी में अपना दल की नेता अनुप्रिया पटेल का शपथग्रहण। वे दो बार एमपी रह चुकी हैं। पिछली मोदी सरकार में भी वे मंत्री रहीं। वे मिर्जापुर इलाके से आती हैं। यूपी चुनावों के मद्देनजर अनुप्रिया पटेल का शपथग्रहण काफी मायने रखता है। वह राज्य के बड़े कुर्मी चेहरे के तौर पर जानी जाती हैं। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर इनका शपथ अहम माना जा रहा है।
नारायण राणे ने लिया कैबिनेट मंत्री का शपथ

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री नारायण राणे ने लिया कैबिनेट मंत्री का शपथग्रहण।
पूर्वांचल से आनेवाले पंकज चौधरी का शपथग्रहण

पूर्वांचल से आनेवाले पंकज चौधरी का शपथग्रहण हो रहा है। पंकज चौधरी उत्तरप्रदेश के महराजगंज से बीजेपी सांसद हैं। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर मंत्रिमंडल में उन्हें शामिल करना अहम माना जा रहा है। उन्होंने राज्यमंत्री के रूप में शपथ ली है।
अनुराग ठाकुर का शपथग्रहण

अनुराग ठाकुर फिलहाल वित्त राज्य मंत्री हैंअनुराग सिंह ठाकुर हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर से सांसद हैं। इसके पहले वे वित्त राज्यमंत्री थे, लेकिन उनके परफॉर्मेंस को देखते हुए उन्हें प्रोमोट किया गया है। वे बीसीसीआई के अध्यक्ष रह चुके हैं। माना जा रहा है कि उन्हें कैबिनेट मंत्री के रूप में पदोन्नति मिली है। अबतक 14 मंत्रियों का शपथग्रहण हो चुका है अनुराग सिंह ठाकुर हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर से सांसद हैं।
जी किशन रेड्डी का शपथग्रहण

जी किशन रेड्डी फिलहाल गृहमंत्रालय में राज्य मंत्री हैं। उनकr elevation हो रहा है। वे तेलंगाना से आते हैं।
पुरूषोत्तम रूपाला का शपथग्रहण

पुरूषोत्तम खोड़ाभाई रूपाला का शपथग्रहण। रूपाला गुजरात से आते हैं। फिलहाल वो राज्यमंत्री हैं और वो कृषि मंत्रालय में राज्य मंत्री के पद पर रहे।
भूपेंद्र यादव का शपथग्रहण

भूपेंद्र यादव दो बार एमपी रह चुके हैं। उन्हें बेहतर सांगठिक कार्यों के लिए जाना जाता है। वे अजमेर से आते हैं। वे सुप्रीम कोर्ट में लॉयर भी हैं।
मनसुखभाई मंडाविया का शपथग्रहण

गुजरात में ेक साल बाद चुनाव होने हैं। माना जा रहा है कि मनसुख मंडाविया को कैबिनेट में जगह मिली है।
हरदीप सिंह पुरी ले रहे हैं शपथ

अर्बन डेवलपमेंट मिनिस्टर के रूप में चर्चित रहे हरदीप सिंह पुरी का दोबारा शपथग्रहण।
अब तक कुल 10 मंत्रियों को कैबिनेट मिनिस्टर का शपथग्रहण कराया गया। जिसमें से सात नए हैं।
राजकुमार सिंह का शपथग्रहण

राजकुमार सिंह का शपथग्रहण हो रहा है। आरके सिंह पावर मिनिस्टर रह चुके हैं। उनके प्रमोशन की संभावना जताई जा रही है।
ज्योतिरादित्य सिंधिया ने लिया शपथ

कांग्रेस से पाला बदलकर बीजेपी में शामिल होने वाले राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने लिया शपथ।
किरण रिजीजू का पुनः शपथग्रहण

किरण रिजीजू का पुनः शपथग्रहण। रिजीजू मोदी के दूसरे कार्यकाल में स्पोर्ट्स मंत्री के पद पर रहे लेकिन संभवत: उन्हें कैबिनेट दर्जा दिलाने के लिए उनका दोबारा शपथग्रहण कराया गया है।
पशुपति कुमार पारस का शपथग्रहण

एलजेपी के चिराग पासवान को दगा देकर बीजेपी के साथ हाल ही में गए पशुपति कुमार पारस का शपथग्रहण। बिहार से आते हैं। पशुपति कुमार पारस, रामविलास पासवान के भाी हैं।
असम के पूर्व मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल का शपथग्रहण

असम के पूर्व मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल का शपथग्रहण। इससे पहले वे केंद्र में 2014-16 तक खेल और युवा मामलों के मंत्री रह चुके हैं।
दरबार हॉल पहुंचे पीएम मोदी और राष्ट्रपति कोविंद
देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दरबार हॉल पहुंच चुके हैं। यहीं मंत्रियों का शपथग्रहण होगा। पिछले 20 वर्षों में यह सबसे बड़ा मंत्रिमंडल विस्तार होने वाला है। मोदी के ड्रीम टीम को यहां पहले से बुला लिया गया है।
कुल 43 लोग लेंगे शपथ

शुरुआती जानकारी के मुताबिक कुल 43 लोगों को आज पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई जाएगी। उन नेताओं के संभावित नाम इस प्रकार हैं।