मध्य प्रदेश में बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल, कई IAS अफसरों के हुए तबादले
मध्य प्रदेश में मंगलवार को देर रात राज्य सरकार ने कई IAS अफसरों के तबादलें किए हैं। इनमें लोकायुक्त से लेकर ईओडब्ल्यू में पदस्थ अधिकारी शामिल हैं। लोकायुक्त ग्वालियर, उज्जैन को बदला गया है। वहीं सुखबीर सिंह की जगह संजीव झा प्रदेश के नए मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी बने हैं।

भोपाल। मध्य प्रदेश में बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल हुए हैं। राज्य सरकार ने मंगलवार देर रात कई IAS अफसरों के तबादले किए हैं। इनमें लोकायुक्त और ईओडब्ल्यू में पदस्थ अधिकारी शामिल हैं। लोकायुक्त ग्वालियर, उज्जैन और जबलपुर को बदला गया। साथ ही ईओडब्ल्यू में तैनात अफसरों के भी ट्रांसफर हुए है।
इस बार हुए तबादलों में लोकायुक्त से लेकर ईओडब्ल्यू विभाग में तैनात अफसर शामिल है। साथ ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक स्तर के अधिकारियों को भी प्रशासनिक दृष्टि के मद्देनजर स्थानांतरित किया गया है।
यह भी पढ़ें: मध्य प्रदेश को मिलेगा पहला सरकारी बोन बैंक, जबलपुर मेडिकल कॉलेज में शुरू होगी सुविधा
लोकायुक्त और आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ के तबादलों की जानकारी मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और सामान्य प्रशासन विभाग ने दी है। इससे पहले, राज्य में मध्यप्रदेश गृह विभाग ने 27 जून को राज्य पुलिस सेवा में तैनात 39 आईपीएस अधिकारियों के तबादलें का नोटिस जारी किया था।
देर रात हुए तबादलों में सुखबीर सिंह की जगह संजीव झा को मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी बनाया गया है। वहीं सुखबीर सिंह को पीडब्ल्यूडी के प्रमुख सचिव की कमान सौंपी गई हैं। इसके अलावा रघुराव एमआर को तकनीकि विभाग एवं रोजगार शिक्षा विभाग से हटाते हुए श्रम विभाग में सचिव की नियुक्ति दी गई हैं। वहीं अनिल सुचारी को सागर संभाग का कमिश्नर की जिम्मेदारी मिली हैं।