हादसे के तीसरे दिन मोरबी पहुंचे पीएम मोदी, सफेद कपड़े से ढंक दिया गया ओरेवा कंपनी का बोर्ड
पीएम मोदी के दौरे से पहले रातों रात यहां अस्पताल की पुताई कराई गई, सड़कें बनवाए गए और घटनास्थल पर ओरेवा कंपनी का बोर्ड ढंक दिया गया।

मोरबी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आखिरकार मंगलवार को मोरबी में पुल हादसे वाली जगह पहुंचे। यहां पीएम के आने से पहले ओरैवा कंपनी का बोर्ड सफेद कपड़े से ढंका जा चुका था। पीएम मोदी हादसे वाली जगह का मुआयना कर रहे हैं। उनके साथ मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल और गृह राज्य मंत्री हर्ष सांघवी भी मौजूद हैं।
Oreva banner being quietly covered at the accident site in Morbi ahead of the PM visit. Hopefully the truth won’t be hidden.. #Morbi pic.twitter.com/WeAP80yLwH
— Rajdeep Sardesai (@sardesairajdeep) November 1, 2022
पीएम मोदी के दौरे से पहले मोरबी शहर को सजाया गया। मोरबी में जिस सड़क से पीएम मोदी के गुजरने की संभावना है, उसकी ताबड़तोड़ मरम्मत की गई है। इससे पहले अस्पताल में भी युद्धस्तर पर रंगाई पुताई कराई गई। इतना ही नहीं रातों रात हॉस्पिटल में नए टाइल्स लगा दिए गए, नए वॉटर कूलर लगाए गए और बिस्तरों को भी बदला गया।
मोरबी में जिस सड़क से मोदी आज गुजर सकते हैं उसकी ताबड़तोड़ मरम्मत. pic.twitter.com/hlZQdn6l6g
— Jitendra Dixit जीतेंद्र दीक्षित (@jitendradixit) November 1, 2022
अस्पताल के प्रबंधन के एक कर्मचारी ने बताया कि पुताई के काम में रातभर करीब 40 पेंटर लगे हुए थे। अस्पताल में भर्ती बच्चों ने बताया कि सभी जगह नए बेड लगाए गए हैं, क्योंकि पीएम मोदी को आना है। स्थिति ये है कि अस्पताल में मरीजों से ज्यादा इवेंट पर फोकस किया जा रहा है। विपक्षी दल कांग्रेस ने कहा है कि पीएम मोदी की तस्वीर खराब न हो इसलिए ये तिकड़म किया गया।