दिल्ली के आर्मी अस्पताल से एम्स रेफर होंगे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद आर्मी अस्पताल से एम्स के लिए रेफर, शुक्रवार को सीने में दर्द की शिकायत के बाद से दिल्ली के रिसर्च एंड रेफरल आर्मी अस्पताल में हैं भर्ती

Updated: Mar 27, 2021, 08:33 AM IST

Photo Courtesy: The Indian Express
Photo Courtesy: The Indian Express

दिल्ली। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को दिल्ली के रिसर्च एंड रेफरल आर्मी अस्पताल से एम्स रेफर किया जा रहा है। फिलहाल उनकी सेहत में सुधार है। उनकी कई अन्य जांचें होनी है, जिसके लिए उन्हें दिल्ली के आर्मी अस्पताल से एम्स अस्पताल रेफर किया जा रहा है। आरएंडआर आर्मी अस्पताल द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है कि राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की हालत फिलहाल स्थिर है। उनकी कुछ और जांच होनी हैं। इसलिए उन्हें दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) रेफर किया गया है।

दरअसल 26 मार्च की सुबह उन्हें सीने में दर्द की शिकायत के बाद आर्मी अस्पताल लाया गया था। जहां डाक्टरों की टीम ने उनका चेकअप किया था। अस्पताल प्रबंधन ने उनकी हालत स्थिर बताई थी। गुरुवार तक राष्ट्रपति की सेहत ठीक थी, उन्होंने कई लोगों से मुलाकात भी की थी।

और पढ़ें: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की तबीयत खराब, सीने में दर्द के बाद आर्मी हॉस्पिटल में किया गया भर्ती

गुरुवार को ही उन्होंने केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले से मुलाकात की थी। इसके बाद शुक्रवार को उन्हें सीने में दर्द के बाद आर्मी अस्पताल में भर्ती किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति के बेटे से फोन पर उनका हालचाल जाना था। इसके बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी अस्पताल जाकर राष्ट्रपति की सेहत की जानकारी ली थी।