महिलाओं को 1 लाख सालाना, नौकरियों में 50 फीसदी आरक्षण, कांग्रेस ने की नारी न्याय गारंटी की घोषणा

लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी ने महिलाओं के लिए बड़ा ऐलान किया है। कांग्रेस ने नारी न्याय गारंटी की घोषणा की है, जिसके तहत पार्टी देश में महिलाओं के लिए नया एजेंडा तय करने जा रही है।

Updated: Mar 13, 2024, 04:15 PM IST

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी ने महिलाओं के लिए बड़ा ऐलान किया है। कांग्रेस ने नारी न्याय गारंटी की घोषणा की है, जिसके तहत पार्टी देश में महिलाओं के लिए नया एजेंडा तय करने जा रही है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बताया कि नारी न्याय गारंटी के जरिए कांग्रेस 5 घोषणाएं कर रही है।

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बताया कि नारी न्याय गारंटी योजना के तहत पहली घोषणा महालक्ष्मी गारंटी है। इसके तहत हर गरीब परिवार की एक-एक महिला को सालाना 1 लाख रुपये की मदद दी जाएगी  दूसरी घोषणा आधी आबादी पूरा हक है। इसके तहत केंद्र सरकार के स्तर पर होने वाली नई भर्तियों में आधे से ज्यादा पर महिलाओं का अधिकार होगा।

मल्लिकार्जुन खड़गे ने बताया कि तीसरी घोषणा शक्ति का सम्मान है। इसके तहत आंगनवाड़ी, आशा और मध्याह्न भोजन कार्यकर्ताओं की मासिक आय में केंद्र सरकार का योगदान दोगुना किया जाएगा। चौथी घोषणा अधिकार मैत्री है। इसके तहत महिलाओं के बीच जागरूकता पैदा करने के लिए हर पंचायत में एक पैरालीगल नियुक्त किया जाएगा। उनके अधिकार और उनकी मदद करें।

पांचवीं घोषणा सावित्रीबाई फुले छात्रावास है। भारत सरकार जिला मुख्यालयों पर कामकाजी महिलाओं के लिए कम से कम एक छात्रावास का निर्माण करेगी। पूरे देश में इन छात्रावासों की संख्या दोगुनी की जाएगी।

कांग्रेस लोकसभा चुनाव के लिए अब तक 82 उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है। पार्टी ने मंगलवार को लोकसभा चुनाव के लिए अपने 43 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की। इससे पहले कांग्रेस ने शुक्रवार को 39 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी। कांग्रेस की पहली लिस्ट में पार्टी पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी का नाम भी शामिल था। राहुल गांधी केरल की वायनाड लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं जहां का वह वर्तमान में सांसद हैं।