कांग्रेस नेता सचिन पायलट की हुंकार, किसानों के हक़ में खड़े होना राजनीति है तो हम राजनीति करते रहेंगे

जयपुर में किसानों के समर्थन में आयोजित कांग्रेस के धरने में आज मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व उप-मुख्यमंत्री सचिन पायलट लंबे अरसे बाद एक साथ एक मंच पर नज़र आए

Updated: Jan 04, 2021, 12:30 AM IST

Photo Courtesy : Onmanorama
Photo Courtesy : Onmanorama

जयपुर। केंद्र के कृषि कानूनों के खिलाफ राजस्थान कांग्रेस द्वारा आयोजित एक दिवसीय धरने में कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला। सचिन पायलट ने कहा कि हर देश के इतिहास में कुछ ऐसे मोड़ आते हैं तो निर्णायक हो जाते हैं। पायलट ने कहा कि केंद्र सरकार ने तीनों कानून को लागू करने से पहले एक बार भी किसी राज्य सरकार से सलाह मशविरा तक नहीं किया। केंद्र सरकार ने इन तीन कानूनों को जिस घमंड और तानाशाही के साथ मनमाने ढंग से पास करवाया उसके दूरगामी परिणाम आएंगे।

किसान आंदोलन में राजनीति करने के बीजेपी नेताओं के आरोपों पर पलटवार करते हुए पायलट ने कहा कि अगर किसानों के हित में खड़ा होना राजनीति है तो हम राजनीति करते रहेंगे। पायलट ने कहा कि केंद्र सरकार को जल्द से जल्द इन कानूनों को वापस ले लेना चाहिए। पायलट ने यह भी कहा कि अगर सरकार इन कानूनों को वापस ले लेती है तो कोई गलत बात नहीं होगा। 

किसानों के समर्थन में जयपुर के शहीद स्मारक में आयोजित इस एक दिन के धरने में लंबे अरसे बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और सचिन पायलट एक साथ, एक मंच पर नज़र आए। कांग्रेस ने कल यानी 4 जनवरी को किसान नेताओं और केंद्र सरकार के बीच होने वाली बातचीत से ठीक एक दिन पहले इस धरने का आयोजन करके किसानों की मांगों के प्रति खुला समर्थन जाहिर किया है।


यह भी पढ़ें : Sachin Pilot: किसानों के साथ दुर्व्यवहार बंद करे मोदी सरकार

                                                                                                Photo Courtesy: Twitter निकर पहन कर नागपुर से भाषण देना राष्ट्रवाद नहीं : पायलट 
सचिन पायलट ने बीजेपी और आरएसएस पर हमला बोलते हुए कहा कि जब बीजेपी विपक्ष में थी तो इनके नेता स्वदेशी का नारा देते थे। पायलट ने कहा कि हम जो किसानों की बात कर रहे हैं, असल मायनों में वही राष्ट्रवाद है। निकर पहनकर नागपुर से भाषण देने राष्ट्रवाद नहीं है। पायलट ने कहा कि केंद्र सरकार का एक भी मंत्री किसान हितैषी नहीं है। 

                                                                                                      Photo Courtesy: Twitter 

आज देश का किसान भयभीत है 
राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने कृषि कानूनों की आलोचना करते हुए कहा कि देश का किसान आज डरा हुआ है। पायलट ने कहा कि जब कांग्रेस पार्टी केंद्र में सत्ता में थी तब किसानों को उनकी फसल पर उचित से ज़्यादा दाम मिलते थे। लेकिन मौजूदा वक्त में देश का किसान डरा हुआ है।सचिन पायलट ने कहा कि आज केंद्र सरकार हर किसी चीज़ को गिरवी रख रही है, बेच रही है। पायलट ने पूछा कि राजस्थान का किसान यदि 6 बोरी अनाज पैदा करता है, तो क्या वो चंडीगढ़ या मुम्बई जाएगा?