संबित पात्रा बने पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष, तीन साल का होगा कार्यकाल

केंद्रीय कैबिनेट की नियुक्ति कमेटी ने पर्यटन मंत्रालय की सिफारिश के बाद संबित पात्रा की नियुक्ति बतौर चेयरमैन की है, जबकि आईएएस अधिकारी गांजी कमला वी राव को विकास निगम का एमडी नियुक्त किया गया है

Publish: Dec 01, 2021, 12:50 PM IST

नई दिल्ली। भाजपा के प्रवक्ता संबित पात्रा को ITDC (भारतीय पर्यटन विकास निगम) का चेयरमैन नियुक्त किया गया है। केंद्रीय कैबिनेट की नियुक्ति मामलों की समिति ने बतौर चेयरमैन संबित पात्रा की नियुक्ति की है। समिति ने यह नियुक्ति पर्यटन मंत्रालय की सिफारिश के बाद की है। 

बतौर चेयरमैन संबित पात्रा का कार्यकाल तीन वर्षों का होगा। संबित पात्रा के अलावा पर्यटन विकास निगम के एमडी की भी नियुक्ति की गई है। आईएएस अधिकारी गांजी कमला राव पर्यटन विकास निगम का एमडी नियुक्ति किया गया है। 

संबित पात्रा पूर्व में ओएनजीसी के डायरेक्टर भी रह चुके हैं। 2017 में संबित पात्रा को ओएनजीसी के स्वतंत्र डायरेक्टर के पद पर नियुक्त किया गया था। 

संबित पात्रा टीवी डिबेट में भाजपा का पक्ष रखते देखे जाते हैं। भाजपा ने बीते लोकसभा चुनाव में उन्हें टिकट भी दिया था। संबित पात्रा ने ओडिशा की पूरी सीट से नामांकन भरा था। लेकिन उन्हें बीजू जनता दल के उम्मीदवार पिनाकी मिश्रा ने ग्यारह हजार से ज्यादा वोटों से हरा दिया था।