भारत जोड़ो यात्रा का सातवां दिन, बारिश में भी कम नहीं हुआ उत्साह, दिग्विजय सिंह ने यात्रा का झंडा थामे बुजुर्ग के छुए पैर
भारत यात्रियों में गजब का उत्साह, मूसलाधार बारिश में भी बढ़ते रहे कदम, सबसे आगे यात्रियों का हौसला बढ़ाते दिखे यात्रा के संयोजक दिग्विजय सिंह, राहुल गांधी से मिलकर भावुक हुईं बुजुर्ग महिलाएं

तिरुवनंतपुरम। कांग्रेस की 'भारत जोड़ो यात्रा' का आज सातवां दिन है। केरल के तिरुवनंतपुरम के वेल्लायनी से आज सुबह 7 बजे राहुल गांधी समेत अन्य 'भारत यात्रियों' ने पदयात्रा की शुरुआत की। पदयात्रा में आज भी हजारों की संख्या में लोग शामिल रहे। खास बता ये है कि मूसलाधार बारिश में भी यात्रियों का उत्साह कम नहीं हुआ।
#भारत_जोड़ो_यात्रा के राष्ट्रीय अध्यक्ष @digvijaya_28 का उत्साह, सबसे आगे भारत का राष्ट्रीय ध्वज थामे कांग्रेस सेवादल के कार्यकर्ताओं के साथ बरसते पानी में भीगते हुए, मिले कदम, जुड़े वतन, भारत जोड़ो का सन्देश देते हुए।@bharatjodo @pcsharmainc @GovindSinghDr @INCMP @JVSinghINC pic.twitter.com/ZyKTrYwfnL
— humsamvet (@humsamvet) September 13, 2022
बारिश में भी यात्रियों के कदम बढ़ते रहे। बारिश के दौरान यात्रा के संयोजक दिग्विजय सिंह सबसे आगे सेवा दल के कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाते दिखे।
बता दें कि इस ऐतिहासिक यात्रा को लेकर दक्षिण भारत के स्थानीय लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। जैसे-जैसे यह पदयात्रा आगे बढ़ रही है, हजारों की संख्या में लोग इससे जुड़ते जा रहे हैं।
वरिष्ठ नेता श्री दिग्विजय सिंह जी #BharatJodoYatra का झंडा थामे एक भावुक बुजुर्ग बीच सड़क पर खड़े थे, देखते ही श्री दिग्विजय सिंह जी ने उनके चरण छुए #BharatJodoYatra pic.twitter.com/RgJMEXdw44
— Indore Congress Sevadal (@SevadalIDR) September 13, 2022
यात्रा के दौरान कई बार भावुक कर देने वाली घटनाएं भी सामने आ रही है। यात्रा का एक वीडियो सामने आया है जिसमें एक बुजुर्ग व्यक्ति बीच सड़क पर यात्रा का झंडा लिए भारत यात्रियों का इंतजार कर रहे थे। जैसे ही यात्रा निकट पहुंचती है बुर्जुग के आंख आंसुओं से भर जाते हैं। इस दौरान दिग्विजय सिंह उनके चरण छूते हैं और फिर गले लगाकर आगे बढ़ते हैं।
हर कदम मिल रहा यह निश्छल प्यार और अपनापन ही तो है जो हमें हर कठिनाई और चुनौती को हंसते-हंसते पार करने की ताकत दे रहा है।
— Congress (@INCIndia) September 13, 2022
इस प्यार के लिए बहुत-बहुत शुक्रिया...#BharatJodoYatra pic.twitter.com/OSfPQpNq2o
इसी तरह एक अन्य वीडियो में एक बुजुर्ग महिला राहुल की ओर दौड़ती दिखती है। सुरक्षाकर्मी उन्हें रोकने का प्रयास कर ही रहे होते हैं कि राहुल गांधी की नजर पड़ी और उन्होंने बाहें फैलाकर बुजुर्ग माता को गले लगाया। तबतक एक और महिला आ जाती है। दोनों राहुल से गले लगकर रो पड़ती हैं। यह निश्छल प्रेम ही भारत यात्रियों की ताकत बन रही है।
ये भावुकता भरोसा है हम पर...इस भरोसे की हर कदम रक्षा करेंगे हम।#BharatJodoYatra pic.twitter.com/8H8adaskUW
— Congress (@INCIndia) September 13, 2022
आज इस तरह की कई और तस्वीरें सामने आई है। राहुल गांधी ने कहा कि भारत की हर दुख भरी पुकार को हुंकार बनाएंगे। उन्होंने ट्वीट किया, 'भारत जोड़ो यात्रा के दौरान मैं जहां भी जा रहा हूं, लोग महंगाई से बहुत ज्यादा परेशान हैं। प्रधानमंत्री जनता की तकलीफ को जानबूझ कर अनदेखा कर रहे हैं। भारत की हर दुख भरी पुकार को हुंकार बनाएंगे, भारत जोड़ते जाएंगे।'
महंगाई!#BharatJodoYatra के दौरान मैं जहां भी जा रहा हूं, लोग इस मुद्दे से बहुत ज़्यादा परेशान हैं।
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) September 13, 2022
प्रधानमंत्री जनता की तकलीफ़ को जानबूझ कर अनदेखा कर रहे हैं।
भारत की हर दुःख भरी पुकार को हुंकार बनाएंगे, भारत जोड़ते जाएंगे। pic.twitter.com/umXCLwITqq
हर वर्ग के लोगों में पदयात्रा को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। क्या बच्चे, क्या बूढ़े, क्या युवा, सभी में राहुल गांधी से मुलाकात को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। सड़कों पर राहुल गांधी का स्वागत करने और उनसे मिलने के लिए जनसैलाब उमड़ रहा है। राहुल भी सभी लोगों से आत्मीयता के साथ मिल रहे हैं और उनकी समस्यांए भी सुन रहे हैं।