महाराष्ट्र में Omicron के दो नए मामले दर्ज, 23 पहुंचा Omicron संक्रमितों का आंकड़ा

महाराष्ट्र में कोरोना के नए वेरिएंट से अब तक दस लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है, संक्रमित होने वाले दो नए लोग हाल ही में दक्षिण अफ्रीका से मुंबई आए थे

Publish: Dec 07, 2021, 01:11 AM IST

मुंबई। सोमवार को कोरोना के नए वेरिएंट के दो नए मामले सामने आए। दो नए मामले सामने आने के बाद भारत में Omicron से संक्रमित होने वाले लोगों की संख्या 23 पहुंच गई। संक्रमित पाए गए दोनों लोग महाराष्ट्र में हैं। लिहाज़ा महाराष्ट्र में भी Omicron संक्रमितों का आंकड़ा बढ़ गया है। 

महाराष्ट्र में नए वेरिएंट से संक्रमित पाए गए दोनों लोग हाल ही में दक्षिण अफ्रीका से लौटे हैं। दक्षिण अफ्रीका से लौटने के बाद वे कोरोना से संक्रमित पाए गए थे। जिसके बाद उनका सैंपल जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए पुणे भेजा गया था। जहां उनमें नए वेरिएंट की पुष्टि हुई। 

देश भर में अब तक Omicron वेरिएंट के सबसे अधिक मामले महाराष्ट्र में ही दर्ज किए गए हैं। महाराष्ट्र में Omicron संक्रमितों का आंकड़ा दस पहुंच गया है। जबकि राजस्थान की राजधानी में इस वक्त नौ लोगों में omicron संक्रमण की पुष्टि हुई है। 

कर्नाटक में दो, गुजरात में एक वहीं दिल्ली में एक व्यक्ति Omicron से संक्रमित पाया गया है। हालांकि दिल्ली के एलएनजेपी अस्पताल में अभी भी 6 संदिग्ध मरीज भर्ती हैं, जिनकी रिपोर्ट आना बाकी है।