08 April Rashifal: आज प्रारंभ किया गया कार्य संतोषजनक लाभ देगा

कार्यों के प्रति सावधान रहें, मतभेदों के कारण सामंजस्य बैठाने में कठिनाई आ सकती है, आज आपकी योजनाएं परिवर्तित हो सकती हैं।

Updated: Apr 07, 2021, 06:39 PM IST

Photo courtesy: ANOKHI LIFE
Photo courtesy: ANOKHI LIFE

मेष:- आज वाह्य गतिविधियां लाभप्रद रहेंगी। आर्थिक सुधार के कारण मार्केटिंग करना आसान रहेगा। अपनी खुशी के लिए काम करें, लेकिन औरों के कार्य में दखलअंदाजी न करें। आपकी संघर्ष शक्ति आपकी अलग पहचान बनाएगी। आत्मरक्षा की तीव्र भावना आपके मानसिक विकास में बाधक बनेगी तथा स्वभाव में चिड़चिड़ापन आ सकता है।

वृष:- आज आपके घर से जुड़ा निवेश आपके लिए लाभकारी होगा। कार्यालय से घर लौटने में शीघ्रता करें। मां का स्वास्थ्य आपकी परेशानी का कारण बन सकता है। ऐसे में उनका मन बदलना स्वास्थ्य के अच्छा रहेगा। कुछ लोगों के लिए शीघ्र विवाह के योग बन रहे हैं। आज के दिन प्रारंभ किया गया कार्य संतोष जनक लाभ देगा।

मिथुन:- क्षणिक क्रोध मतभेद का कारण बन सकता है। आज अतिरिक्त खर्च नुकसानदेह साबित हो सकता है। जीवनसाथी के प्रति दूसरे लोग तनाव पैदा कर सकते हैं। जीवन में प्रेम के महत्व को समझना आवश्यक होता है। इसे गंभीरता से लेना चाहिए। मतभेदों के कारण सामंजस्य बिठाने में कठिनाई आ सकती है। आज आपकी योजनाएं परिवर्तित हो सकती हैं।

कर्क:- आज अनुभवी लोगों से परामर्श करके ही पैसे का निवेश करने में सफलता आपके पीछे रहेगी। अपनी पसंद का काम करने के लिए अच्छा दिन है। भावनाओं को नियंत्रित रखने की आवश्यकता है। आपके बिजनेस पार्टनर आपकी योजनाओं के प्रति उत्साह दिखाएंगे। आज बहुत से ऐसे कार्य होंगे जो आकर्षक रहेंगे।

 और पढ़ें: संसार शत्रु पर विजय प्राप्त करने की प्रचंड शक्ति है बुद्धि

सिंह:- वाणी संयमित रखें आपका तल्ख़ रवैया मित्रों की परेशानी का कारण बन सकता है। वित्तीय लेनदेन में सावधानी की आवश्यकता है। आज घर पर रिश्तेदारों का आना शुभ और प्रसन्नता का कारण बनेगा। आपका मौजी स्वभाव आपकी मित्रता को नष्ट कर देगा। अधिवक्ता से परामर्श लेने के लिए दिन अच्छा है।

कन्या:- आज अपने क्रोध को नियंत्रित रखने की आवश्यकता है, क्योंकि आज कई प्रकार की बाधाएं आ सकती हैं। आज आपको कमीशन के कारण आर्थिक लाभ हो सकता है। शाम को बाजार की व्यस्तता रहेगी। मित्र पर किया गया संदेह बड़ी लड़ाई का रूप ले सकता है। आज यदि यात्रा में हैं तो अपने सामान की अतिरिक्त सुरक्षा की आवश्यकता है।

तुला:- आज अवरुद्ध कार्य के पूर्ण होने के लिए अच्छा अवसर है। अर्थ से संबंधी महत्वपूर्ण निर्णय लेने में शीघ्रता न करें। आज आपके किसी निकटस्थ के मनोभावों को समझना आपके लिए कठिन होगा। आपके शुभचिंतक मित्र से आज आपकी भेंट होगी। कुछ लोगों को आज लम्बी और लाभदायक यात्रा करनी पड़ सकती है।

वृश्चिक:- आज स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहें, अस्पताल जाना पड़ सकता है। अनावश्यक खर्च से बचें, ऑफिस के तनाव को घर में लाने से माहौल बिगड़ सकता है। नवीन योजनाओं को मूर्तरुप देने के लिए अच्छा दिन है। बड़े उद्योगपतियों के साथ पार्टनरशिप लाभदायक सिद्ध होगी। आपके दुश्मन दुष्प्रचार के लिए अधीर होंगे।

और पढ़ें: ईश्वर भजन से ही शान्त और निर्विकार हो सकता है मन

धनु:- अपनी कमियों से लड़ने के लिए अपनी बौद्धिक क्षमता का प्रयोग करें। अपनी सोच को सकारात्मक रखने की आवश्यकता है। परिवार के साथ कुछ समय आनंद से बिताएं। अपराध भुलाकर दूसरों को खुश रखें। लम्बे समय से अवरुद्ध कार्य को पूर्ण करने में आपका बिजनेस पार्टनर आपका सहयोग करेगा। आज लोग आपकी वह प्रशंसा करेंगे जिसकी आप योग्यता रखते हैं।

 मकर:- अतिरिक्त ऊर्जा का उपयोग लाभकारी होगा। अनावश्यक खर्च न करें। किसी से वादा करते समय सावधान रहें कहीं ऐसा न हो कि लोग आपका ग़लत फ़ायदा उठाएं। आज परोपकार के प्रति आपका मन आकर्षित होगा। अच्छे कार्यों में मन लगाना सकारात्मक परिवर्तन ला सकता है।

कुम्भ:- घर की सुविधा जनक सामग्रियों में अतिरिक्त खर्च न करें।ऑफिस से शीघ्र लौटने का प्रयास करें। आज बहुत से लोग आपसे मिलने और आपका परामर्श लेने आएंगे। अपने काम के प्रति सावधान रहने की आवश्यकता है।

मीन:- आज अतीत में लिए गए निर्णय अशांति के कारण बन सकते हैं। आज सही ग़लत का निर्णय लेने में कठिनाई हो सकती है। लम्बे समय से अटका मुआवजा मिलने का समय आ गया है। किसी अपने से अचानक उपहार मिल सकता है। महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा करते समय चैतन्य रहें। आज के दिन प्रारंभ किया गया निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण होगा।