17 March Rashifal: लेखकों और मीडिया से जुड़े लोगों को यश प्राप्ति के योग हैं

दूसरों को लुभाने के लिए अनावश्यक खर्चा न करें, बच्चों की ओर से कोई खुशखबरी मिल सकती है

Updated: Mar 16, 2021, 12:51 PM IST

Photo Courtesy: twitter
Photo Courtesy: twitter

मेष:- आज घरेलू समस्याओं से मन प्रभावित रहेगा, जिसके कारण आपकी कार्यक्षमता प्रभावित होगी। आज आपकी मुलाकात एक ऐसे मित्र से होगी जो आपका शुभचिंतक है और आपकी मन:स्थिति को ठीक से समझता भी है। मनोरंजन के लिए आज आप खेल-कूद के कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं।

वृष:- लोगों को प्रभावित करने के लिए अनावश्यक खर्च न करें। मित्र के साथ मिलकर अवरुद्ध कार्यों को पूर्ण करने की व्यवस्था करें। अपनी असीम क्षमताओं का उपयोग करते हुए परिस्थितियों का सामना करें। छुपे हुए शत्रु अफवाहें फैला सकते हैं।

मिथुन:- स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन बहुत अच्छा रहेगा। आत्मविश्वास को बढ़ाने के लिए खुशमिज़ाज बने रहें। दीर्घावधि निवेश से आज बचें। दूसरों के पुराने अपराधों को भुलाकर उन्हें प्रसन्नता प्रदान कर जीवन को सार्थक बनाएंगे। अधिकारी को पता लगने से पूर्व ही ऑफिस के कार्य पूर्ण कर लें। अपनी विशेषता और भविष्य की योजनाओं पर पुनर्विचार करने की आवश्यकता है।

कर्क:- सामान्य तौर पर अपनी मज़े लेने की प्रवृत्ति को नियंत्रित रखें। अनावश्यक खर्च से बचें। गोपनीय योजना किसी से भी साझा न करें, चाहे वह मित्र ही क्यों न हो। लेखकों और मीडिया से जुड़े लोगों को यश प्राप्त होगा। काफी विरोध के बाद पार्टनरशिप में किया गया कार्य लाभदायक सिद्ध होगा। शब्दों को नियंत्रित रखें, गड़बड़ी होने से आधिकारिक आंकड़े समझने में कठिनाई हो सकती है।

और पढ़ें: जिसमें राग है उसी में सुख भी है

सिंह:- आज आपके विनम्रता की प्रशंसा होगी। आर्थिक सुधार के कारण नवीन वस्तु को क्रय करना आसान होगा। अपना दृष्टिकोण दूसरों पर जबरन थोपने से रिश्ते कमजोर पड़ सकते हैं। आज कामकाज की उलझन रहेगी जिसके कारण परिवार के लिए समय निकाल पाना कठिन होगा। कठिनाइयों का सामना करने की क्षमता बढ़ेगी।

कन्या:- आपकी उदारता आज कई प्रसन्नता लेकर आएगी। आज उधार देने से बचें। आज परिवार के साथ किसी समारोह में सम्मिलित हो सकते हैं। आज किसी प्रिय के मिलने की संभावना है, जो आपके दु:ख को दूर करने में मददगार होगा। आज प्रारंभ किया गया नवीन कार्य संतोष जनक परिणाम देगा।

तुला:- आज के दिन आपकी योजनाओं में आखिरी पल में बदलाव हो सकता है। साझीदारी और व्यापार में हिस्सेदारी से दूर रहें। आज अपनी सोच को लेकर अनिश्चित और बेचैन रहेंगे। अतिरिक्त खर्च से बचें और अपने शुभचिंतकों के साथ समय व्यतीत करें।

वृश्चिक:- निकट के मित्रों के साथ समय बिताने से शांति मिलेगी। अनुभवी लोगों के परामर्श से पैसे लगाने से लाभ होगा। प्रिय के प्रति अधिक संवेदनशील रहेंगे। भावनाओं को नियंत्रित रखें। संतोषजनक परिणाम के लिए योजना बद्ध तरीक़े से कार्य करें। ऑफिस के कार्य तनाव दे सकते हैं। आज आपको महत्वपूर्ण विषयों पर ध्यान देने की आवश्यकता है।

और पढ़ें: जानिए क्या है बुद्धिमत्ता

धनु:- आपकी अच्छी समझ और सत्प्रयास ही आपको सफलता दिलाएंगे। आर्थिक लेनदेन में सावधानी बरतने की आवश्यकता है। अपने मनमौज़ी स्वभाव पर नियंत्रण रखें। क्योंकि इससे आपकी मित्रता बर्बाद हो सकती है। अधिवक्ता के परामर्श बिना किसी दस्तावेज़ पर हस्ताक्षर न करें। कानूनी सलाह के लिए दिन अच्छा है।

मकर:- आज लंबे समय के लिए किया गया निवेश लाभदायक होगा। समर्पण के मूल्यों को समझने से जीवन का अर्थ समझ में आएगा। आज अनुभव शील लोगों के विचारों को जानने का प्रयास करें। टैक्स और बीमा से जुड़े विषयों पर ध्यान देने की आवश्यकता है। आज आपका भावनात्मक स्वरुप लोगों को भ्रमित कर देगा।

कुम्भ:- आज आपका सर्वाधिक महत्वपूर्ण स्वप्न साकार हो सकता है। उत्साह को नियंत्रित रखने की आवश्यकता है, अन्यथा खुशी ही परेशानी का कारण बन सकती है। आर्थिक सौदेबाज़ी के समय शीघ्रता में निर्णय न लें। भविष्य की योजना बनाने की आवश्यकता है। आज का दिन आपके लिए भाग्यशाली है। तन्मयता से किया गया कार्य आपको यशस्वी बनाएगा। आज कुछ लोगों के लिए लंबी और फायदेमंद यात्रा के योग बन रहे हैं।

मीन:- आज आप किसी अपने प्रिय की कमी महसूस करेंगे। लोगों को आकर्षित करने के लिए अनावश्यक खर्च न करें। आज बच्चों की ओर से कोई खुशखबरी मिल सकती है। समुचित उत्तर न देने से सहयोगियों की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। आपके शत्रु आपकी प्रतिष्ठा में दाग लगाने के लिए अधीर होंगे।