28 May Rashifal: आर्थिक पक्ष मजबूत होने के योग हैं
समझदारी से कार्य के करते हुए हम जीवन को अर्थ दे सकते हैं

मेष:- कुछ नवीन वस्तु क्रय करने से पूर्व पहले से रखी हुई वस्तु को प्रयोग में लाना चाहिए। आज अपनी पसंद का काम करने का दिन है। भविष्य की रुझानों को समझने में जो मददगार हों ऐसे लोगों से दोस्ती करनी चाहिए। दूसरों की मदद में ऊर्जा का प्रयोग करना चाहिए। अनावश्यक मामलों में न पड़ें। जीवनसाथी के स्वास्थ्य के कारण आपकी कोई यात्रा रद्द हो सकती है।
वृष:- आने वाले समय में परेशानियों से बचना चाहते हों तो समय और धन की कद्र करना चाहिए। आज पड़ोसियों से झगड़ा हो सकता है। ऐसे में आपको अपने मस्तिष्क का संतुलन ठीक रखना चाहिए। सभी से अच्छा रिश्ता बनाए रखें। काम में धीमी प्रगति से तनाव संभव है। शादीशुदा जिंदगी में पड़ोसियों के दखल से परेशानी बढ़ सकती है लेकिन आप दोनों के अटूट प्रेम को तोड़ना कठिन है।
मिथुन:- आज धन खर्च के योग हैं। आज अच्छा बजट प्लान करने की आवश्यकता है, इससे कई परेशानियां दूर हो जाएं गी। वाणी के नियंत्रण की आवश्यकता है अन्यथा बड़े बुज़ुर्ग आहत हो सकते हैं। ध्यान रखें कि समझदारी से कार्य के ज़रिये ही हम जीवन को अर्थ दे सकते हैं। बॉस की दृष्टि में बने रहने के लिए अच्छे से काम करने की आवश्यकता है। आज आप एकांत प्रिय होंगे। जीवनसाथी आपको एक सुखद अनुभूति कराएगा।
कर्क:- व्यस्तता के बाद भी दिन अच्छा रहेगा। पहले किए गए इन्वेस्टमेंट का लाभ आज मिल सकता है। बच्चों की उपलब्धि आपको गौरवान्वित करेगी। बातचीत की कुशलता से आप अपने पक्ष को मज़बूती से रख पाएंगे। जीवनसाथी का विशेष ध्यान आपके ऊपर रहेगा।
और पढ़ें: संग की महिमा
सिंह:- आज किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से आपका परिचय होगा। उधार मांगने वालों को रूपया देकर आप आर्थिक तंगी में आ सकते हैं। इसलिए उधार लेने और देने दोनों से बचना चाहिए। मतभेद के कारण व्यक्तिगत संबंध बिगड़ सकते हैं। सहयोगी तनाव के कारण बन सकते हैं। जीवनसाथी के कारण कुछ नुकसान हो सकता है।
कन्या:- अकेले पन को दूर करने के लिए थोड़ी समय परिवार के साथ बिताएं। टैक्स चोरी करनेवालों पर मुसीबत आ सकती है। आज संयमित रहें क्योंकि आज आपमें धैर्य की कमी हो सकती है। बहुत पहले शुरू की गई परियोजना का लाभ आज मिल सकता है। समय का दुरुपयोग आपके लिए घातक सिद्ध हो सकता है। जीवनसाथी से अधिक उम्मीद रखना आपकी उदासी का कारण बन सकता है।
तुला:- आज आपको भाई या बहन की ओर से धन लाभ के योग हैं। इस राशि के कुछ लोग आभूषण खरीद सकते हैं। उत्साह पूर्वक कामकरने से आपको आज लाभ होगा। मनःशांति के लिए पसंदीदा काम कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ आज भावनाओं का आदान प्रदान अच्छा रहेगा।
वृश्चिक:- ध्यान देना होगा कि दुख की घड़ी में संचित धन ही काम आता है, इसलिए आज ही से यह शुभ कार्य शुरू करना चाहिए। बच्चों के साथ समय बिताना अच्छा रहेगा। आपकी दृढ़ता और क्षमता की सराहना होगी। दूसरों को प्रसन्न करने की प्रतिभा आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगी। वैवाहिक जीवन में कुछ उपहार मिल सकता है।।
और पढ़ें: श्री राधा माधव की विहार स्थली है ब्रजभूमि
धनु:- लघु उद्योग वालों को आज अपनों से सलाह मिल सकती है, जो उनके आर्थिक लाभ का कारण बनेगी। आज बिना प्रयास के ही आप सभी के आकर्षण के केंद्र रहेंगे। लम्बे समय से अटके हुए काम आज आसानी से पूर्ण हो सकेंगे। आज की गई यात्रा भी फ़ायदेमंद रहेगी। असहजता के कारण स्वयं को बंधन युक्त महसूस करेंगे आपको जीवनसाथी के साथ आत्मीयता की आवश्यकता है।
मकर:- आपका क्रोध दुश्मनों की सूची लम्बी कर रहा है। आर्थिक पक्ष के मजबूत होने की पूरी संभावना है। आपका दिया हुआ उधार पैसा आज मिलने की पूरी संभावना है। युवाओं के साथ जुड़कर काम करने के लिए अच्छा समय है। पत्र व्यवहार में सावधानी बरतें। वैवाहिक जीवन अच्छा रहेगा।
कुम्भ:- आर्थिक तौर पर सिर्फ एक स्रोत लाभदायक सिद्ध होगा। बच्चों के साथ आपको अपना समय बिताना चाहिए। आपका दुख दूर करने के लिए आपका कोई खास मित्र आगे आएगा। शादीशुदा जिन्दगी के लिए आज का दिन खास है।
मीन:- प्रातः योग से दिन की शुरुआत करना आपके लिए अच्छा रहेगा। और पूरे दिन ऊर्जा बनी रहेगी। आपकी रचनात्मकता का लाभ आपको मिलेगा। आपकी शोहरत बढ़ेगी। प्रतिस्पर्धा में बढत के लिए व्यवसायियों को नई योजनाओं और रणनीतियों पर काम करने से आर्थिक लाभ होगा। रिश्तों का महत्व आज समझ आ सकता है। अपने साथी पर किया गया संदेह एक बड़ी लड़ाई का रूप ले सकता है।