30 March Rashifal: आज प्रतियोगिता में विजय मिलने के योग हैं

आभूषण में निवेश करना लाभप्रद और समृद्धि पूर्ण रहेगा, नई साझेदारी लाभदायक होगी

Publish: Mar 29, 2021, 06:35 PM IST

Photo courtesy: teahub.io
Photo courtesy: teahub.io

मेष:- आज कोई मित्र आपके धैर्य की परीक्षा ले सकता है। बौद्धिक स्तर पर निर्णय लें। अपराह्न में आर्थिक लाभ होगा। आज किसी रिश्तेदार के यहाँ जाना कल्पना से अधिक लाभप्रद होगा। मित्र पर किया गया संदेह बड़ी लड़ाई का रूप ले सकता है। आज भूतकाल से जुड़ा हुआ कोई व्यक्ति मिलेगा और अपनी याद छोड़ जाएगा।

वृष:- आज बच्चों से वाद विवाद हो सकता है, जो झुंझलाहट का कारण बनेगा। अपनी योजना को गुप्त रखना आपके लिए हितकर होगा। आपके द्वारा किया गया परोपकार दूसरों की मदद तो करेगा ही स्वयं आपकी सोच भी सकारात्मक होगी। आपकी मानसिक स्थिति में दृढ़ता लाने की आवश्यकता है।

मिथुन:- आज मिलने वाला आर्थिक लाभ टल सकता है। जीवनसाथी का स्वास्थ्य चिंता का कारण बन सकता है और उसके लिए चिकित्सा की आवश्यकता है। अपने कठोर स्वभाव में मधुरता ले आएं, अन्यथा मित्रता में दरार पड़ सकती है। नवीन पार्टनरशिप के लिए दिन अच्छा रहेगा।

कर्क:- आपकी जिन्दादिली ही आपके आत्मविश्वास में बढ़ोत्तरी करेगी। आज स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। निवेश लाभप्रद रहेगा। नियंत्रित शब्दों का प्रयोग करें, अन्यथा मित्रता में दरार पड़ सकती है। आपके ईमानदारी और दृढ़ता की प्रशंसा होगी। अपने प्रतिस्पर्धी स्वभाव के कारण आप जिस किसी प्रतियोगिता में प्रवेश करेंगे, विजय सुनिश्चित होगी।

और पढ़ें: आगे बढ़ते ही न जाएं जरा मुड़कर भी देखें

सिंह:- आपकी परोपकार की भावना आज आपके थकान का कारण बनेंगी। मनोरंजन में आवश्यकता से अधिक समय और धन खर्च न करें। आज कोई महत्वपूर्ण संदेश पूरे परिवार की प्रसन्नता का कारण बनेगा। पारिवारिक जिम्मेदारियों के कारण घर में वाद-विवाद का कारण बनेगा। आज कोई यात्रा टल सकती है।

कन्या:- अधिक आहार से बढ़ते हुए वजन को नियंत्रित करें। पुराना निवेश आर्थिक लाभ कराएगा। आज कठिनाई से माता पिता प्रसन्न हो पाएंगे, उनकी मन:स्थिति समझने की कोशिश करें। तब सकारात्मक परिणाम मिलेगा। उन्हें आपके स्नेह और समय की आवश्यकता है। जीवनसाथी का पूर्ण सहयोग न मिलने पर निराशा हाथ लग सकती है।

तुला:- आज किया गया निवेश आपकी समृद्धि और आर्थिक सुरक्षा में बढ़ोत्तरी करेगा। आपके मित्र ऐसे समय आपका साथ छोड़ेंगे जब आपको उनकी सबसे अधिक आवश्यकता होगी। आकस्मिक सुखद संदेश आपको खुश करेगा। निकट के लोगों से सावधान रहें अन्यथा ये लोग पारिवारिक कलह का कारण बनेंगे। बाहर की यात्रा जान- पहचान के लिए ठीक किन्तु थकान का कारण बनेगी।

वृश्चिक:- आज भावनात्मक तौर पर दिन अच्छा रहेगा। आज घूमने में अधिक खर्च करना पश्चाताप का कारण बनेगा। काम का दबाव क्रोध उत्पन्न करेगा। अपने अनुकूल लोगों से मित्रता करना फा़यदेमंद होगा। इंटरव्यू के लिए अच्छा समय है, अंधविश्वास से बचें।

और पढ़ें: विषयों का चिन्तन छूटते ही एकाग्र होगा मन

धनु:- आज घर में बच्चे खुशी का अनुभव करेंगे। जिससे पारिवारिक संबंध में दृढ़ता आएगी। आभूषण से संबंधी निवेश लाभप्रद और समृद्धि पूर्ण रहेगा। नई साझेदारी लाभदायक होगी। स्वास्थ्य और सौन्दर्य को बेहतर बनाने की कोशिश संतोष जनक रहेगी।

मकर:- जीवनसाथी के साथ शाम का समय किसी मनोरंजन में व्यतीत होगा, जिससे आप ताज़गी महसूस करेंगे। किसी बड़े समारोह में भागीदारी खर्चीली और आकर्षक रहेगी। झूठ बोलने से आपसी संबंध बिगड़ सकते हैं। कोई महत्वपूर्ण निर्णय शीघ्रता में न लें। आज आप मुखिया की तरह बर्ताव करेंगे। प्रशंसा केवल प्रशंसनीय की ही करना चाहिए।

कुम्भ:- आहार में कॉलोस्ट्रॉल वर्धक सामग्री लेने से बचें। अच्छे विशेषज्ञ से परामर्श किए बिना निवेश करने से हानि हो सकती है। अफ़वाहों से दूर रहें कोई बीच का व्यक्ति आपके मधुर संबंध में खटास उत्पन्न करेगा। सावधान रहें।।

मीन:- अधिक चिंता और तनाव से स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। आपके व्यवहार से घर- बाहर दोनों को पीड़ा हो सकती है। अगर आप शीघ्रता में निर्णय लेंगे और अनावश्यक कार्य करेंगे तो निराश हो सकते हैं।