16 February Rashifal: कार्य स्थल पर सहकर्मियों का भरपूर सहयोग मिलने से समय पर सभी कार्य पूरे होंगे
संपत्ति संबंधित जरूरी अनुबंध हो सकते हैं, मित्रों के साथ समय व्यतीत होगा।

मेष राशि:- समय रहते जरूरी काम निपटा लें। मित्रों का सहयोग करना होगा। पारिवारजनों के साथ महत्वपूर्ण विषय पर चर्चा होगी। संतान के कार्यों से नाराज होंगे। आकस्मिक यात्रा हो सकती है।
वृष राशि:- अपने काम से संतुष्ट नहीं है। अधिकारी से विवाद हो सकता है। धार्मिक कार्यों में सहभागिता करेंगे। मकान की मरम्मत पर धन लगेगा। विद्युत उपकरण पर धन खर्च होगा। कार्य विस्तार के योग हैं।
मिथुन राशि:- कारोबार को नई सफलता मिलेगी। पारिवारजनों के स्वास्थ की चिंता रहेगी। प्रशासनिक सेवा से जुड़े लोग अपने कार्य में सफल होंगे। पदोन्नती के योग हैं, पूंजी निवेश में विचार विमर्श करें।
कर्क राशि:- किसी पर भी अंधविश्वास न करें, आपके साथ धोखा हो सकता है। कार्यस्थल पर सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा और कार्य पूरे होंगे। धन कोष में वृद्धि होगी। पिता के साथ वाद विवाद संभव है। शांति से समय व्यतीत करें।
और पढ़ें: धर्म और मोक्ष के लिए ही करना चाहिए पुरुषार्थ
सिंह राशि:- आमदानी के नए रास्ते खुलेंगे। संतान के स्वास्थ की चिंता रहेगी। विवाह चर्चा सफल होगी। वाहन मशीनरी का प्रयोग सतर्कता से करें। बीमारी में पैसा लगेगा। भूमि-भवन से संबंधित मामले यथावत रहेंगे।
कन्या राशि:- सोचे कार्य समय पर होंगे। कारोबार में नई योजना लागू होगी। शेयर में निवेश से बचें। कर्मचारियों द्वारा नुकसान संभव है। जीवनसाथी के साथ चल रहे मनमुटाव की स्थिति सामान्य होने की संभावना है।
तुला राशि:- करियर में उन्नति के प्रस्ताव मिलेंगे। भूमि-भवन से संबंधित मामले सुलझ सकते हैं। मकान के पुनः निर्माण में धन खर्च होगा। किसी विशेषजन से मुलाकात लाभदायक रहेगी। वाहन क्रय करने का मन होगा।
वृश्चिक राशि:- कोई भी कार्य शुरू करने के पहले उसके बारे में जानकारी लें, फिर निर्णय करें। संतों का सानिध्य प्राप्त होगा। परिश्रम की अधिकता के कारण थकान महसूस करेंगे। नौकरी में तबादला लाभकारी साबित होगा।
और पढ़ें: गुरु के सत्संग से अति शीघ्र होती है आत्म तत्व की अनुभूति
धनु राशि:- यश कीर्ति में वृद्धि होगी। शत्रु सक्रिय होंगे, सतर्क रहें। व्यवसाय में लाभ संभव है। संपत्ति संबंधित जरूरी अनुबंध हो सकते हैं। बहनों से विवाद की स्थिति बनेगी। मित्रों के साथ समय व्यतीत होगा।
मकर राशि:- समय के साथ स्थिति अनुकूल हो रही है। तनाव से मुक्त होंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। लोगों में आप के प्रति सम्मान बढ़ेगा। भाईयों के साथ संबंध अच्छे होंगे। पुराने विवाद पक्ष में हल होंगे।
कुंभ राशि:- जीवनसाथी से गलतफहमी की वजह से संबंध कमजोर हो सकते हैं। समय रहते काम पूरे करें। पारिवारिक कार्यक्रमों में व्यस्त रहेंगे। भवन निर्माण को लेकर उत्साहित रहेंगे। ससुराल पक्ष से कोई खुशखबरी मिल सकती है।
मीन राशि:-आकस्मिक कोई बड़ा खर्च होने की आशंका है। कार्यस्थल पर व्यस्तता रहेगी। जल्दबाजी से हानि संभव है। विवाद न करें। पारिवारिक क्लेश होगा।