छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय चुनाव में कांग्रेस की ऐतिहासिक जीत, 15 में 13 सीटों पर जमाया कब्जा
बीजेपी के खाते में सिर्फ एक सीट, खैरागढ़ में बराबरी का मुकाबला, अन्य 13 सीटों पर कांग्रेस को प्रचंड जीत

रायपुर। छत्तीसगढ़ के 10 जिलों के 15 नगरीय निकायों में चुनाव में कांग्रेस ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। कांग्रेस ने 13 सीटों पर कब्जा जमाया है जबकि बीजेपी सिर्फ एक ही सीट पर कमल खिलाने में कामयाब रही। वहीं एक सीट पर मुकाबला टाई हो गया है। कांग्रेस ने 2 नगर निगम, 5 नगर पालिका और 6 नगर पंचायतों के में बंपर जीत दर्ज की है। नगर निकायों में जीत के बाद प्रदेशभर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाना शुरू कर दिया है।
चुनाव परिणामों में मिली बंपर जीत को लेकर छत्तीसगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा की ये जनता के मूड को समझने के लिए पर्याप्त है। उन्होंने कहा, 'सभी स्थानों की जनता ने कांग्रेस पार्टी पर भरोसा जताया है। जनता ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और उनकी सरकार के तीन साल के कामों पर मुहर लगाया है। प्रदेश के लोगों ने गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ के मॉडल को स्वीकार किया है। हमारी सरकार ने पिछले तीन सालों में प्रदेश हर वर्ग के लिए बेहतर काम किया है।'
नगरीय निकाय चुनाव में ऐतिहासिक जीत के बाद प्रदेश कार्यालय, राजीव भवन पहुंचने पर कांग्रेसजनों ने माननीय प्रदेश अध्यक्ष @MohanMarkamPCC जी का जोरदार स्वागत किया। pic.twitter.com/JAVgvqSppn
— INC Chhattisgarh (@INCChhattisgarh) December 23, 2021
बता दें कि खैरागढ़ नगर पालिका परिषद चुनाव में दोनों पार्टियों में जबरदस्त टक्कर देखने को मिला है। यहां 20 सीटों पर हुए चुनाव में कांग्रेस के खाते में 20 और भाजपा के खाते में भी 20 सीटें आई है। बीजेपी सिर्फ जामुल सीट पर बढ़त बनाने में कामयाब हो पाई है। यहां 20 सीटों में 10 सीट भाजपा के खाते में गई है जबकि 6 सीटों पर कांग्रेस में कब्जा जमाया है। शेष 4 सीट पर निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की है।
यह भी पढ़ें: टल सकता है MP पंचायत चुनाव, विधानसभा में OBC आरक्षण के बिना चुनाव न कराने का संकल्प पास
उधर बीरगांव के नगर पालिका निगम परिणाम में किसी भी पार्टी को स्पष्ट बहुमत नहीं मिली है। यहां 40 सीटों में कांग्रेस को 19 जबकि बीजेपी के खाते में 10 सीटें आई है। बिरगांव में 11 निर्दलीय उम्मीदवारों में जीत दर्ज की है। कांग्रेस को बहुमत के लिए 2 सीटें चहिए। ऐसे में माना जा रहा है कि कांग्रेस निर्दलीय उम्मीदवारों के समर्थन से महापौर बनाएगी।
ये रहे परिणाम
नगर पालिका निगम परिणाम
भिलाई - (70 सीट) - कांग्रेस 37, भाजपा 21, निर्दलीय 12
भिलाई-चरोदा (40 सीट) - कांग्रेस 21, भाजपा 13, निर्दलीय 06
बीरगांव (40 सीट) - कांग्रेस 19, भाजपा 10, निर्दलीय 11
रिसाली (40 सीट) - कांग्रेस 21, भाजपा 12, निर्दलीय 07
नगर पंचायतों के परिणाम
कोंटा (15 सीट) - - कांग्रेस 14, भाजपा 1, निर्दलीय 0
भोपालपट्टनम (15 सीट) - कांग्रेस 15, भाजपा 0, निर्दलीय 0
भैरमगढ़ (15 सीट) - कांग्रेस 12, भाजपा 3, निर्दलीय 0
नरहरपुर (15 सीट) - कांग्रेस 11, भाजपा 4, निर्दलीय 0
प्रेमनगर (15 सीट) - कांग्रेस 11, भाजपा 2, निर्दलीय 2
मारो (15 सीट) - कांग्रेस 10, भाजपा 4, निर्दलीय 1
नगर पालिका परिषद के परिणाम
बैकुंठपुर (20 सीट) - कांग्रेस 11, भाजपा 7, निर्दलीय 2
शिवपुर-चरचा (15 सीट) - कांग्रेस 8, भाजपा 5, निर्दलीय 2
सांरगढ़ (15 सीट ) - कांग्रेस 11, भाजपा 3, निर्दलीय 1
जामुल (20 सीट) - कांग्रेस 6, भाजपा 10, निर्दलीय 4
खैरागढ़ (20 सीट) - कांग्रेस 10, भाजपा 10, निर्दलीय 0