अडानी समूह की कंपनियों का सकल कर्ज बढ़कर हुआ 2.2 लाख करोड़ रुपए, लगातर कर्ज लेकर नए धंधे में रख रहे हैं कदम

वर्ष 2021 में गौतम अडानी की संपत्ति में 49 अरब डॉलर की वृद्धि हुई थी, जो कि विश्व में किसी एक व्यक्ति की संपत्ति में सर्वाधिक वृद्धि थी और पिछले दस वर्षों में गौतम अडानी की संपत्ति में 1830 फीसदी की बढ़ोत्तरी हुई है

Updated: May 17, 2022, 03:25 PM IST

Photo Courtesy : Nikkei Asia
Photo Courtesy : Nikkei Asia

भोपाल: गौतम अडानी समूह की कंपनियों का सकल कर्ज बढ़कर 2.2 लाख करोड़ रुपए हो गया है जो कि पिछले वर्ष की तुलना में 42 फीसदी बढ़ा है, वर्ष 2021 में अडानी समूह की कंपनियों पर 1.57 लाख करोड़ रुपए का कर्ज था।


अडानी समूह डेट टू फाइनेंसिंग यानि की कर्ज लेकर नए क्षेत्रों में व्यापार को बढ़ा रहा है और तकरीबन हर महीने कर्ज ले रहा है। अडानी समूह की कंपनियों का डेट टू इक्विटी रेश्यो भी लगातार बढ़ रहा है, जो कि इस वर्ष बढ़कर 2.36 पर पहुंच गया है जो कि एक चिंता का कारण बन सकता है।

यह भी पढ़े: महंगाई दर 24 साल के उच्चतम स्तर पर पहुंची, अप्रैल में खुद्रा महंगाई दर बढ़कर 15.08% हुई

गौतम अडानी भारत के सबसे अमीर और दुनिया के 6वें सबसे अमीर व्यक्ति हैं, उनकी कुल संपत्ति 118 अरब डॉलर है और अकेले वर्ष 2021 में गौतम अडानी की संपत्ति में 49 अरब डॉलर की वृद्धि हुई थी जो कि विश्व में किसी एक व्यक्ति की संपत्ति में सर्वाधिक वृद्धि थी और पिछले दस वर्षों में गौतम अडानी की संपत्ति में 1830 फीसदी की बढ़ोत्तरी हुई है।


हाल ही में गौतम अडानी ने 10.5 अरब डॉलर यानि लगभग 81300 करोड़ रूपए में होलसिम इंडिया की कंपनियों एसीसी सीमेंट और अंबुजा सीमेंट का भारत में सीमेंट कारोबार खरीद लिया था।