फैंस को पसंद आई कियारा की क्यूटनेस, इंस्टाग्राम पर जमकर वायरल हो रहे कियारा vs कियारा के वीडियो

बेबी कियारा खन्ना हैं कियारा आडवानी की जबरा फैन, शेरशाह फिल्म के डायलाग्स की उतार रहीं हूबहू नकल, सोशल मीडिया पर रीमेक वीडियो कर रहा ट्रेंड

Updated: Sep 12, 2021, 11:39 AM IST

Photo courtesy: Instagram
Photo courtesy: Instagram

कैप्टन विक्रम बत्रा की बायोपिक शेरशाह इनदिनों काफी चर्चा में है, फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की एक्टिंग पसंद की जा रही है। फैंस इन पर फिदा हो गए है। दीवानगी का आलम यह है कि लोग सोशल मीडिया पर इनके डायलाग्स के रील रीमिक्स बनाते दिखाई दे रहे हैं। फिल्म में कियारा का किरदार खूब सुर्खियां बटोर रहा है। इनदिनों इंस्टाग्राम पर भी उनके रील्स काफी रीमिक्स किए जा रहे हैं। कियारा की एक नन्ही फैन इन सब में काफी आगे हैं। उसने कई रील्स रीमिक्स किए हैं। वे हूबहू कियारा को कॉपी करती नजर आ रही हैं। फिल्म में कियारा का सिंपल लुक पसंद किया गया है, मासूम फैन ने भी एक्ट्रेस के सादे लुक को हू-बहू कॉपी किया है। कियारा खन्ना इंस्टाग्राम पर कियारा आडवानी के डायलॉग्स बोलती नजर आ रही हैं। जिन्हें काफी पसंद किया जा रहा है। 

 

कियारा खन्ना का मासूमियत भरा चेहरा और दमदार डायलॉग डिलवरी के तो कहने ही क्या। फिल्म के डायलाग्स के साथ रील की पर्फेक्ट टाइमिंग फिट बैठी है। अब इस जबरा फैन के वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं। बात चाहे एक्ट्रेस कियारा आडवानी की हो या फिर मासूम कियारा खन्ना की। इन्हें पंसद करने वालों की तादात बढ़ती जा रही है। बेबी कियारा के कई वीडियो सोशल मीडिया पर धूम मचा रहे हैं। जिसे देखकर लोग उनकी तारीफ कर रहे हैं।

दरअसल फिल्म शेरशाह कारगिल युद्ध के शहीद कैप्टन विक्रम बत्रा की बायोपिक है। जिसमें विक्रम बत्रा का रोल सिद्धार्थ मल्होत्रा ने प्ले किया है। कियारा आडवानी ने उनकी प्रेमिका डिंपल चीमा का किरदार निभाया है। फिल्म में विक्रम बत्रा की शहादत के साथ-साथ उनके निजी जीवन की कहानी बयां की गई हैं। अब बेबी कियारा उनके कई डायलॉग्स के वीडियो रील्स बना कर शेयर कर रही हैं। कियारा की क्यूटनेस के चर्चे इंस्टाग्राम पर हो रहे हैं।

 

एक वीडियो में इस फैन ने विक्रम बत्रा के फ्यूनरल का सीन रीक्रिएट किया था। जिसमें उनकी एक्टिंग देख फैंस इमोशनल हो गए थे। नन्ही कियारा एक के बाद एक कई डायलाग्स तो रिक्रिएट किए ही हैं, उसने गाना राता लंबिया को भी कॉपी किया है। उनका गेटअप मेकअप और बिल्कुल कियारा आडवानी की तरह रखे थे। सोशल मीडिया पर छोटी कियारा के इमोशंस की जमकर तारीफ कर रहे हैं।