राहुल-प्रियंका को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया, खाली कराया जा रहा आकाशवाणी भवन

आकाशवाणी भवन परिसर में 8 घंटे से धरने पर बैठे राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, पवन खेड़ा समेत कांग्रेस सांसदों को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

Updated: Oct 06, 2026, 08:29 PM IST

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने मंगलवार रात लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को हिरासत में ले लिया। पुलिस राहुल को हटाने आकाशवाणी परिसर पहुंची, तो कार्यकर्ताओं ने उन्हें घेर लिया। इस दौरान पुलिस बलपूर्वक कांग्रेस नेताओं को खींचकर बस में ले गई।

SIR के विरोध और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर राहुल गांधी कांग्रेस सांसदों के साथ 8 घंटे से ज्यादा समय से आकाशवाणी भवन परिसर में धरने पर बैठे थे। उन्होंने कहा था कि वे CEC ज्ञानेश कुमार बिना मिले कहीं नहीं जाएंगे।

इससे पहले इंडिया ब्लॉक का ‘सेव डेमोक्रेसी मार्च’ सुबह 10 बजे संसद के मकर द्वार से शुरू हुआ, लेकिन पुलिस ने आगे बढ़ने नहीं दिया गया। पुलिस ने मार्च रोका और राहुल-प्रियंका को हिरासत में लेकर बस में बैठाया था, लेकिन दोनों उतरकर आकाशवाणी भवन परिसर में धरने पर बैठ गए।

इसके बाद पुलिस अफसरों ने प्रियंका गांधी से बात की और धरने खत्म की अपील की। लेकिन कांग्रेस नेताओं ने हटने से मना कर दिया। राहुल गांधी ने कहा था कि आकाशवाणी भवन परिसर में प्रदर्शन जारी रहेगा। अगर दिल्ली पुलिस को यहां प्रदर्शन से असुविधा है तो पुलिस उन्हें दूसरी जगह उपलब्ध करा सकती है। संविधान हमें प्रदर्शन करने का अधिकार देता है। हालांकि, पुलिस ने रात आठ बजे उन्हें बलपूर्वक धरनास्थल से हटा दिया।