Instagram Rich List 2021: एक इंस्टा पोस्ट के लिए 5 करोड़ लेते हैं कोहली, प्रियंका चोपड़ा का चार्ज 3 करोड़
इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करने के एवज में सबसे ज्यादा पैसे लेने वाले सितारों का लिस्ट आया सामने, टॉप पर फुटबॉलर रोनाल्डो ने बनाई जगह, 19वें स्थान पर विराट कोहली

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर प्रमोशनल या स्पॉन्सर्ड पोस्ट साझा करने के लिए सेलेब्स मोटे रकम की वसूली करते हैं। इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के लिए कौन कितना वसूलता है, इसे लेकर हर साल एक लिस्ट जारी होती है, जिसमें दुनियाभर के 100 सबसे महंगे लोगों की सूची होती है। Hopperhq.com वेबसाइट ने साल 2021 का इंस्टाग्राम रिच लिस्ट जारी कर दिया है।
वेबसाइट द्वारा शुक्रवार को जारी इस सूची में टॉप पर मशहूर फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो को जगह दिया गया है। रोनाल्डो एक पोस्ट के लिए करीब 11.9 करोड़ रुपए चार्ज करते हैं। इस सूची में दूसरे स्थान पर डब्लयूडब्ल्यूई चैंपियन रहे रॉक हैं। रॉक एक पोस्ट के लिए 11 करोड़ रुपए लेते हैं। वहीं तीसरे स्थान पर सिंगर एरियाना ग्रांडे हैं जो एक इंस्टा पोस्ट से 10 करोड़ रुपए कमाती हैं।
यह भी पढ़ें: विवादों और अविस्मरणीय यादों का कॉकटेल है भज्जी का करियर
खास बात है कि इस सूची के टॉप 10 में भारत के किसी भी खिलाड़ी या बॉलीवुड स्टार ने जगह नहीं बनाई है। हालांकि, टॉप 20 में एक भारतीय खिलाड़ी विराट कोहली शामिल हुए हैं। बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के पति व इंडियन क्रिकेट टीम के कप्तान कोहली को 19वें स्थान पर रखा गया है। वेबसाइट के मुताबिक कोहली एक इंस्टा पोस्ट के लिए 5 करोड़ रुपए चार्ज करते हैं। पिछले साल उन्हें इस सूची में 23वें स्थान पर रखा गया था।
As per HopperHQ's 2021 #InstagramRichlist Each sponsored post,earns ₹ aprx
— Girish Johar (@girishjohar) July 1, 2021
Ronaldo 11.9cr
Rock 11cr
Ariana 10cr
KJenner 9cr
Messi 8.6cr
Neymar 6.1cr
Virat Kohli 5cr
Priyanka Chopra 3cr@Cristiano@therock@ArianaGrande@KylieJenner@TeamMessi@neymarjr@imVkohli@priyankachopra
बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा इस सूची में टॉप 30 में जगह बनाने में कामयाब हुईं हैं। अभिनेत्री को 27वें स्थान पर रखा गया है। बताया गया कि वे एक प्रोमोशनल पोस्ट के लिए करीब 3 करोड़ रुपए लेती हैं। इंस्टाग्राम पर प्रियंका के 65 मिलियन फॉलोवर्स हैं। पूरी सूची देखने के लिए आप Hopperhq.com वेबसाइट विजिट कर सकते हैं।