शेफ बने तैमूर अली खान, पूरी फैमिली के लिए तैयार कीं कुकीज

करीना के बेटे तैमूर ने अपनी मम्मी, पापा और छोटे भाई के लिए तैयार की कुकीज, सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीरें, बुआ सबा अली ने कहा माशा अल्लाह

Updated: Mar 17, 2021, 07:03 AM IST

Photo courtesy: instagram
Photo courtesy: instagram

बच्चों को खाली वक्त में कैसे बिजी रखा जाए यह कोई करीना से सीखे। बेबो इनदिनों अपने छोटे बेटे की देखभाल में बिजी हैं। ऐसे में बड़े बेटे तैमूर को कई इनोवेटिव एक्टिविटीज में बिजी रख रही हैं। हाल ही में करीना ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर तैमूर की एक फोटो शेयर की है। जिसमें तैमूर कुछ डिजाइनर कुकीज बनाते दिखे हैं। ये कुकीज तैमूर ने अपने लिटिल ब्रदर के लिए बनाई हैं।

 

तैमूर ने इन कुकीज को प्यारा शेप भी दिया है। वे ट्रे में 4 कुकीज लिए दिख रहे हैं, जिसे उन्होंने फैमिली का शेप दिया है। उनकी इन कुकीज में तैमूर के मम्मी-पापा और लिटिल ब्रदर याने सारे फैमिली मेंबर दिखाई दे रहे हैं।

शेफ बने सैफीना के बेटे तैमूर अली की तस्वीरे काफी वायरल हो रही हैं। इस फोटो में जो कुकीज दिख रही हैं, वह भी खास हैं। तैमूर ने अपनी फैमिली को कुकीज के जरिए दिखाने की कोशिश की है। तैमूर ने मां-पापा खुदकी और भाई की कुकीज बनाई हैं। जिन्हें वे बेकिंग ट्रे में रखे नजर आ रहे हैं। शेफ बने तैमूर सोशल मीडिया लोगों को खूब पसंद आ रहे हैं। लोगों ने सोशल मीडिया पर जमकर प्यार बरसाया है।

तैमूर की फोटो के साथ करीना ने प्यारा सा कैप्शन लिखा है, वे लिखती हैं, 'एक ही फ्रेम में मेरे लड़के, वैसे काफी खूबसूरत नजर आ रहे हैं.' करीना ने #ChefTim #FavouriteBoys हैशटैग्स भी किया है। करीना ने दो फोटोज शेयर की हैं, पहली तस्वीर में तैमूर कुकीज की ट्रे लेकर खड़े हैं, दूसरी फोटो में केवल कुकीज नजर आ रही हैं। शेफ बने तैमूर की बुआ सबा अली खान ने इनकी खूब तारीफ की है वे लिखती हैं 'माशा अल्लाह लव यू ऑल, एंज्वॉय करो।' 

 

पिछले महीने ही सैफ बड़े भाई बने हैं। करीना ने 21 फरवरी को अपने दूसरे बेटे को जन्म दिया है। 8 मार्च को करीना ने छोटे बेटे का फर्स्ट लुक शेयर किया था। अब फैंस को उनके नाम के एनाउंसमेंट का इंतजार है।

 

करीना सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वे अपने बेटे की फोटोज शेयर करती रहती हैं। पिछले दिनों करीना ने तैमूर का पॉटरी बनाते वीडियो शेयर किया था। करीना सैफ के बेटे बॉलीवुड के चहेते स्टारकिड्स में से एक हैं। उनकी फैन फॉलोइंग किसी स्टार से कम नहीं है।