बेटी रिद्धिमा के साथ पार्टी करती नजर आईं नीतू कपूर, प्लेट स्मैशिंग का वीडियो हो रहा वायरल

मुंबई के ग्रीक रेस्टोरेंट में नीतू, रिद्धिमा की पार्टी में फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा भी रहे शामिल, ब्लैक टीशर्ट और व्हाइट पैंट पहने जलवा बिखेरते दिखीं एक्ट्रेस

Updated: Aug 31, 2021, 08:13 AM IST

Photo Courtesy: Instagram
Photo Courtesy: Instagram

मुंबई। सदाबहार एक्ट्रेस नीतू कपूर आज भी कितनी फिट हैं, इस बात का अंदाजा उनके वायरल वीडियो को देखकर लगाया जा सकता है। हाल ही में उन्होंने अपनी बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी और चंद खास दोस्तों के साथ जमकर पार्टी की। इस पार्टी में उन्होंने खूब डांस किया। मुंबई के एक फेमस ग्रीक रेस्टोंरेंट में हुई पार्टी में प्लेट स्मैशिंग भी जमकर हुई। दरअसल ग्रीक कल्चर में प्लेट तोड़ने को शुभ मानते हैं। इसे नई शुरुआत का प्रतीक कहा जाता है। यह प्लेट स्मैशिंग खास तौर पर शादियों के दौरान होती है।

 

नीतू ने इस पार्टी की तस्वीरें अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर की हैं। अब सोशल मीडिया पर नीतू कपूर का ये पार्टी वीडियो वायरल हो रहा है। अब तक इसे लाखों व्यूज, लाइक और शेयर मिल चुके हैं। इंस्टाग्राम पर इसे 1 लाख 78 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है। फैंस इसपर कई मजेदार कमेंट कर रहे हैं।

सोशल मीडिया में  वायरल वीडियो में नीतू हाथ में रूमाल लेकर हवा में लहराते हुए डांस कर रही हैं। सारे लोग मस्ती भरे अंदाज में पार्टी का मजा ले रहे हैं।

नीतू कपूर ने जो वीडियो शेयर किया है उसमें बेटी रिद्धिमा और मनीष के साथ डांस कर रही हैं। तभी एक शख्स ग्रीक कल्चर के अनुसार, प्लेट्स लाता है, तभी प्लेट्स के ढेर को तोड़ दिया जाता है। नीतू ने पार्टी के बाद का एक ग्रुप फोटो भी शेयर किया है, और बताया है कि यह उनका फेवरेट रेस्टोरेंट है। जहां वे अपने दोस्तों और बेटी के साथ अक्सर जाती हैं। नीतू अक्सर अपनी बेटी के साथ फोटोज शेयर करती रहती हैं।

 

 

नीतू कपूर के वर्क फ्रंट की बात करें तो वे अनिल कपूर, वरुण धवन, कियारा आडवानी, प्राजक्ता कोहली के साथ जुग-जुग जियो फिल्म में नजर आने वाली हैं।

 

 

कुछ दिनों पहले नीतू कपूर आलिया भट्ट के साथ कृष्णा राज बंगलो की कंस्ट्रक्शन साइट पर एक साथ गईं थी।

और पढें: दीपिका पादुकोण को मिली हॉलीवुड की नई फिल्म, क्रॉस कल्चरल कॉमेडी फिल्म से होगा डिंपल गर्ल का कम बैक

दरअसल रणबीर कपूर और आलिया भट्ट का सीरियस अफेयर चल रहा है, दोनों के शादी करने की भी खबरें हैं। अक्सर दोनों की फैमिलीज वेकेशन पर जाती रहती हैं।