मंगेतर के साथ बाबा महाकाल के दरबार में परिणीति चोपड़ा, अगले महीने AAP सांसद के साथ लेंगी फेरे

बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आप नेता राघव चड्ढा अगले महीने शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। इसके पहले वे महाकाल का आशीर्वाद लेने उज्जैन पहुंचा कपल।

Publish: Aug 26, 2023, 05:02 PM IST

Image courtesy-  Naidunia
Image courtesy- Naidunia

उज्जैनः महाकाल की नगरी उज्जैन में इन दिनों वीआईपी लोगों का तांता लगा हुआ है। इसी क्रम में शनिवार को बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्‌ढा महाकाल के दर्शन करने पहुंचे। यह कपल दोपहर 12 बजे उज्जैन पहुंचा कुछ देर होटल में रुक कर दोपहर 1 बजे महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे।

परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्‌ढा ने मंदिर के नंदी हॉल से भगवान महाकाल की पूजा अर्चना की ओर महाकाल का आशीर्वाद लिया। इस दौरान राघव ने मंदिर के नियमानुसार धोती-सोला, परिणीति ने साड़ी पहन रखी थी। कपल ने यहां 30 मिनट तक शांति पाठ विधि से पूजन किया। महाकाल मंदिर के पुजारी यश गुरु ने यह पूजन कराया।

परिणीति चोपड़ा 8 महीने पहले भी अपने पिता के साथ महाकाल के दर्शन करने उज्जैन आ चुकी हैं। वे भस्म आरती में भी शामिल हुईं थीं। उस समय मंदिर प्रशासन ने गर्भगृह में प्रवेश प्रतिबंधित कर रखा था। जिस कारण तब वे गर्भगृह में दर्शन के लिए नहीं पहुंच सकीं थीं। 

मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक दोनों 25 सितंबर को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। दोनों ने इसी साल 13 मई को दिल्ली में सगाई की थी जिसमें परिणीति की बहन बॉलिवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा समेत राघव और परिणीति के करीबी दोस्त और परिवार के सदस्य शामिल हुए थे। अब दोनों राजस्थान में शादी करेंगे। कार्यक्रम में उनके खास दोस्त और परिवार के लोग ही शामिल होंगे। 

बता दें सावन माह के चलते कई नेता, अभिनेता और बिजनेसमैन  महाकाल का आशीर्वाद लेने पहुंच रहे हैं। सावन में महाकाल की नगरी उज्जैन में भक्तों की संख्या में भारी इजाफा हो जाता है।देश के दूसरे राज्यों से भी भक्त इस दौरान दर्शन के लिए पहुंचते