India China News: संयुक्त राष्ट्र में भारत ने चीन को दी पटखनी
ECOSOC: महिलाओं की स्थिति पर आयोग (सीएसडब्ल्यू) का सदस्य चुना गया भारत, तीन देशों में था मुक़ाबला, चीन को नहीं मिला समर्थन

चीन के साथ सीमा पर जारी संघर्ष के बीच भारत ने संयुक्त राष्ट्र संघ में चीन को पराजित किया है। चीन को पीछे छोड़ भारत संयुक्त राष्ट्र संघ की आर्थिक एवं सामाजिक परिषद (ECOSOC) के यूनाइडेट नेशंस कमीशन ऑन स्टेटस ऑफ वुमन का सदस्य चुना गया है। इस संस्था का सदस्य बनने के लिए तीन देश भारत, अफगानिस्तान और चीन के बीच मुक़ाबला था। भारत चार साल के लिए संयुक्त राष्ट्र का महिलाओं की स्थिति पर आयोग का सदस्य रहेगा।
संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि टीएस तिरुमूर्ति ने यह जानकारी दी। टीएस तिरुमूर्ति ने ट्वीट में कहा, "भारत ने प्रतिष्ठित ECOSOC के निकाय में सीट जीत ली है! भारत को कमीशन ऑन स्टेटस ऑफ वुमेन (CSW) का सदस्य चुना गया है. यह स्त्री-पुरुष समानता और महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा देने की हमारे प्रतिबद्धता को दर्शाता है. हम सदस्यों देशों का समर्थन के लिए धन्यवाद करते हैं।
India wins seat in prestigious #ECOSOC body!
— PR UN Tirumurti (@ambtstirumurti) September 14, 2020
India elected Member of Commission on Status of Women #CSW. It’s a ringing endorsement of our commitment to promote gender equality and women’s empowerment in all our endeavours.
We thank member states for their support. @MEAIndia pic.twitter.com/C7cKrMxzOV
भारत और अफगानिस्तान को 54 में से अधिकतर सदस्यों का साथ मिला, जबकि चीन को आधे सदस्यों ने भी समर्थन नहीं दिया।