Russia Ukraine War Live: अब तक 17 हजार भारतीय नागरिकों ने छोड़ा यूक्रेन

रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध का आज सातवां दिन है, हर बीतते दिन के साथ यूक्रेन में हालात बिगड़ते जा रहे हैं

Updated: Mar 02, 2022 01:24 PM IST

नई दिल्ली। रूस और यूक्रेन के बीच शुरू हुई जंग का आज सातवां दिन है। एक हफ्ते से चले आ रहे इस युद्ध में मानवता ने बहुत बड़ी कीमत चुकाई है। यूक्रेन से लाखों लोगों को विस्थापित होना पड़ा है। जबकि बड़ी आबादी भय के साए में अपना जीवन व्यतीत कर रही है। भारत के भी हजारों छात्र यूक्रेन में फंसे हुए हैं।

Live Updates

रूस ने नाटो को दी चेतावनी, इस बात की गारंटी नहीं कि हम जवाब नहीं देंगे

यूक्रेन से जारी युद्ध के बीच रूस ने नाटो को खुले तौर पर चेतावनी दे दी है। रूस ने कहा है कि नाटो यूक्रेन को हथियार सप्लाई कर रहा है, इसलिए इस बात की कोई गारंटी नहीं है कि हम कोई जवाब नहीं देंगे।

भारतीय दूतावास की दूसरी एडवायज़री, अगर साधन हों तो पैदल ही खारकिव छोड़ें छात्र

यूक्रेन के खारकिव शहर में लगातार बिगड़ते हालात के बाद अब भारतीय दूतावास ने छात्रों को पैदल ही खारकिव छोड़ने की सलाह दे डाली है। भारतीय दूतावास ने कहा है कि जिन छात्रों के पास खारकिव छोड़ने का साधन नहीं है, वे पैदल ही खारकिव से निकल पड़ें।

भारतीय दूतावास ने जारी की अर्जेंट एडवायजरी, जल्द से जल्द खारकिव छोड़ें छात्र

भारतीय दूतावास ने जारी की अर्जेंट एडवायजरी, जल्द से जल्द खारकिव छोड़ें छात्र

यूक्रेन के खारकिव शहर में अब हालात एकदम बिगड़ गये हैं। भारतीय दूतावास ने खारकिव में फंसे छात्रों के लिये अर्जेंट एडवायज़री जारी की है। एडवायजरी में भारतीय छात्र ने अर्जेंट शब्द पर ज़ोर देते हुए कहा है कि जितनी जल्दी हो सके छात्रों सहित भारत के तमाम नागरिक खारकिव शहर को छोड़ दें। दूतावास ने तमाम नागरिकों को शाम के 6.30 बजे तक Peshochin, Babaye और Bezlyudovka तक पहुँचने के लिये कहा है।

यूक्रेन में एक और भारतीय छात्र की मौत

यूक्रेन में एक और भारतीय छात्र की मौत

यूक्रेन में एक और भारतीय छात्र की मौत हो गयी है। पंजाब के बरनाला के रहने वाले चंदन जिंदल ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। चंदन की मौत ब्रेन हैमरेज की वजह से हुई है। वे विनित्सिया मेडिकल कॉलेज के अस्पताल में भर्ती थे। ब्रेन स्ट्रोक आने के बाद वे आईसीयू में एडमिट थे, लेकिन इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया 

रूस और यूक्रेन के बीच दूसरे दौर की बातचीत आज

रूस और यूक्रेन के बीच दूसरे दौर की बातचीत आज

रूस और यूक्रेन के बीच दूसरे दौर की बातचीत आज शुरु होगी। यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लोदीमिर ज़ेलेंस्की के ऑफिस एडवायज़र की तरफ से शांति वार्ता के दूसरे दौर की पुष्टि हुई है। इससे पहले यूक्रेन के विदेश मंत्री ने कहा था कि यूक्रेन बातचीत के लिये तैयार है, लेकिन रूस की धमकियों को यूक्रेन किसी भी कीमत पर सहन नहीं करेगा।

पुतिन रूस नहीं हैं, रूस में विपक्ष के नेता ने नागरिकों से किया सड़कों पर उतरने का आह्वान

पुतिन रूस नहीं हैं, रूस में विपक्ष के नेता ने नागरिकों से किया सड़कों पर उतरने का आह्वान

रूस के विपक्ष के नेता एलेक्सी नवेलनी ने कहा है कि राष्ट्रपति पुतिन, रूस नहीं हैं। नवेलनी ने एक के बाद एक ट्विट्स करते हुए लोगों से सड़कों पर उतरने का आह्वान किया। नवेलनी ने पुतिन को सनकी करार देते हुए कहा कि हमें एक डरा हुआ देश नहीं बनना चाहिये और इसके खिलाफ आवाज़ उठानी चाहिये।

तीसरे विश्व युद्ध में परमाणु हथियार भी होंगे शामिलः रूस

तीसरे विश्व युद्ध में परमाणु हथियार भी होंगे शामिलः रूस

यूक्रेन से जारी युद्ध के बीच रूस ने पश्चिमी देशों को खुली चेतावनी दे दी है। रूस के विदेश मंत्री ने साफ कहा है कि अगर तीसरा विश्व युद्ध होता है तो यह न सिर्फ यह विनाशकारी साबित होगा बल्कि इसमें परमाणु हथियारों को भी शामिल किया जायेगा।

यूक्रेन पर कब्ज़ा नहीं कर पायेगा रूस, ब्रिटेन का दावा

यूक्रेन पर कब्ज़ा नहीं कर पायेगा रूस, ब्रिटेन का दावा

ब्रिटेन ने दावा किया है कि रूस के लिये यूक्रेन पर कब्ज़ा करना काफी कठिन है। ब्रिटेन के रक्षा मंत्री बेन वॉलेस ने अपने एक इंटरव्यू में कहा है कि रूस के लिये यूक्रेन पर कब्ज़ा जमाना बेहद कठिन है। रक्षा मंत्री ने अपने इस दावे को सिद्ध करने के लिये यूक्रेन की भोगौलिक स्थिति और उसकी आबादी का हवाला दिया। बेन वॉलेस ने कहा कि यूक्रेन का आकार काफी बड़ा है, करीब साढ़े चार करोड़ की आबादी वाला देश है। रूसी सेना का मुकाबला करने के लिये यूक्रेन के लोग भी जंग के मैदान में उतर गये हैं, ऐसे में रूस के लिये यूक्रेन पर कब्ज़ा करना बेहद कठिन है।

खारकिव में मारे गये भारतीय छात्र की मौत की जाँच करेगा रूस, रूसी राजदूत ने दिया आश्वासन

खारकिव में मारे गये भारतीय छात्र की मौत की जाँच करेगा रूस, रूसी राजदूत ने दिया आश्वासन

यूक्रेन में रूसी हमले में मारे गये भारतीय छात्र नवीन शेखरप्पा की मौत मामले की रूस जाँच करेगा। खुद भारत में रूस के राजदूत डेनिस एलिपोव ने इस बात का आश्वसन दिया। मंगलवार को खारकिव में रूसी बमबारी के दौरान भारतीय छात्र नवीन शेखरप्पा की मौत हो गयी थी। इसके बाद विदेश मंत्रालय ने दोनों देशों के राजदूतों को तलब किया था।

गूगल और ट्विटर ने लिया एक्शन, रूस के खिलाफ डिजिटल युद्ध जारी

यूक्रेन में रूसी आक्रमण का खामियाज़ा रूस के नागरिकों को भुगतना पड़ रहा है। रूस पर तमाम तरह के प्रतिबंधों को लागू करने के दौर में अब गूगल और ट्विटर ने रूस के खिलाफ डिजिटल युद्ध छेड़ दिया है। गूगल ने अपने न्यूज़ सर्च से रूस के रशिया न्यूज़ टूडे को हटा दिया है। जिस वजह से रशिया टूडे की वेबसाइट पर यूज़र्स की पहुँच खत्म हो गयी है। इसके अलावा ट्विटर ने भी कहा है कि वह रूसी के सरकारी मीडिया की तरफ से आई किसी भी जानकारी की लेबलिंग करेगा, ताकि रूस के सरकारी मीडिया का कंटेंट वर्ल्ड वाइड यूज़र्स को दिखाई न दे।

यूक्रेन के राष्ट्रपति का बड़ा दावा, युद्ध में अब तक रूस के 6 हज़ार से अधिक सैनिकों को मार गिराया

रूस और यूक्रेन में जारी जंग के बीच यूक्रेनी राष्ट्रपति व्लादीमिर ज़ेलेंस्की ने बड़ा दावा किया है, ज़ेलेंस्की के मुताबिक युद्ध के 6 दिनों में अब तक यूक्रेनी सेना ने रूस के 6 हज़ार से अधिक सैनिकों को मार गिराया है।

यहूदियों के नरसंहार वाली जगह पर रूस ने की बमबारी

 कीव शहर के टीवी टावर पर हमले में यूक्रेन के पांच लोगों की मौत हो गई। जबकि पांच लोग घायल हो गए। वहीं यूक्रेन में यहूदी नरसंहार के स्मारक पर भी रूसी आक्रमणकारियों ने हमला बोल दिया।

इस पर यूक्रेन के राष्ट्रपति ने अपने ट्वीट में दुनिया से कहा कि अगर दुनिया Babyn yar पर हुई बमबारी पर मौन रहेगी तो आखिर 80 वर्षों तक यह कहने का क्या फायदा हुआ कि अब ऐसा दोबारा कभी नहीं होगा? राष्ट्रपति ने कहा कि आज एक बार फिर इतिहास को दोहराया जा रहा है।

खारकिव पर हुए हमले में 21 लोगों की मौत

खारकिव पर हुए हमले में 21 लोगों की मौत

यूक्रेन के शहर खारकिव में रूसी हमले से बड़ा नुकसान हुआ है। खारकिव में हुए हमले में 21 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 112 गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। इस वक्त यूक्रेन के कीव और खारकिव में मौत का तांडव मचा हुआ है।

त्रासदी को टालने के लिए भारतीय छात्रों का आंकड़ा साझा करे सरकार: राहुल गांधी

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने यूक्रेन संकट पर मोदी सरकार से छात्रों का आंकड़ा साझा करने की मांग की है। राहुल गांधी ने कहा है कि आगे की त्रासदी को टालने के लिए मोदी सरकार को यह बताना चाहिए कि अब तक कितने छात्रों को यूक्रेन से भारत सुरक्षित वापस लाया गया है? इसके साथ ही यह भी बताना चाहिए कि अभी भी कितने छात्र यूक्रेन में फंसे हुए हैं? वहीं क्षेत्रवार ढंग से एक विस्तृत निकासी योजना साझा की जानी चाहिए।

रोमानिया से दिल्ली पहुंची एयर इंडिया की फ्लाइट

रोमानिया से दिल्ली पहुंची एयर इंडिया की फ्लाइट

ऑपरेशन गंगा के तहत भारतीय छात्रों की वतन वापसी जारी है। रोमानिया के Bucharest से छात्रों का एक जत्था आज दिल्ली पहुंचा है। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बताया है कि पिछले 24 घंटों में कुल 6 विमानों ने भारत के लिए उड़ान भरी है।

रूसी सेना का Kherson पर कब्जा, पैराट्रूस ने हॉस्पिटल को बनाया निशाना

रूसी सेना का Kherson पर कब्जा, पैराट्रूस ने हॉस्पिटल को बनाया निशाना

रूसी हमलावरों ने यूक्रेन के kherson शहर पर अपना कब्जा जमा लिया है। यूक्रेनी सेना के सामने सबसे बड़ी चुनौती अब Kherson पर अपने नियंत्रण को स्थापित करने की है। वहीं रूसी पैराट्रूप्स ने खारकिव शहर के एक हॉस्पिटल को निशाना बनाया है। इसी शहर में बीते दिन भारतीय छात्र नवीन की बमबारी के दौरान मौत हो गई थी।

बुखारेस्ट में भारतीय छात्रों से मिले सिंधिया, छात्रा से मराठी में की बात

बुखारेस्ट में भारतीय छात्रों से मिले सिंधिया, छात्रा से मराठी में की बात

यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने के लिए चार केंद्रीय मंत्रियों को यूक्रेन के पड़ोसी देशों में भेजा गया है। केंद्रीय उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भी सोमानिया के बुखारेस्ट पहुंचे हैं। देर रात उन्होंने छात्रों से बात कर उन्हें सकुशल भारत पहुंचाने का वादा किया। इसके साथ ही उन्होंने वहां मौजूद एक छात्रा से मराठी में भी बात की।

 

10 हजार से ज्यादा विदेशी मुद्रा के साथ रूस छोड़ने पर रोक

10 हजार से ज्यादा विदेशी मुद्रा के साथ रूस छोड़ने पर रोक

रूस ने दस हजार डॉलर से ज्यादा की विदेशी मुद्रा के साथ रूस छोड़ने से रोक लगा दी है। युद्ध की शुरुआत के बाद से ही रूस पर तमाम तरह के प्रतिबंध लगा दिए गए हैं। आर्थिक प्रतिबंधों के चलते रूस की करेंसी रूबल में भी भारी गिरावट दर्ज की गई है।

Nike ने रूस में लगाई सामानों की बिक्री पर रोक

Nike ने रूस में लगाई सामानों की बिक्री पर रोक

रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध में रूस को कोई गंभीर परिणाम भुगतने पड़ रहे हैं। आर्थिक प्रतिबंधों के साथ साथ रूस को खेल की दुनिया में भी दरकिनार करने की शुरुआत हो चुकी है। रूस को फुटबॉल के कई टूर्नामेंट से बाहर किया जा चुका है। अब nike ने भी रूस में अपने प्रोडक्ट्स की बिक्री पर रोक लगा दी है।

ऑपरेशन गंगा: आज छात्रों को वापस लाने के लिए 12 विमान भरेंगे उड़ान

ऑपरेशन गंगा: आज छात्रों को वापस लाने के लिए 12 विमान भरेंगे उड़ान

यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों को वापस लाने के लिए ऑपरेशन गंगा जारी है। यूक्रेन से पड़ोसी देशों तक पहुंचे भारतीय छात्रों को लाने के लिए आज कुल बारह विमान उड़ान भरने वाले हैं। जिसमें रोमानिया के Bucharest से 6 विमानों को आज भारत के लिए उड़ान भरना है।

पुतिन ने दुनिया की नींव हिलाने की कोशिश की: बाइडेन

पुतिन ने दुनिया की नींव हिलाने की कोशिश की: बाइडेन

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने आज रूस यूक्रेन युद्ध पर बोलते हुए रूस द्वारा शुरू किए युद्ध की एक बार फिर निंदा की। बाइडेन ने कहा कि रूस ने दुनिया की नींव को हिलाने की कोशिश की। बाइडेन ने कहा कि पुतिन को युद्ध के मैदान में ज़रूर इस वक्त लाभ मिल सकता है, लेकिन उन्हें लंबे समय तक इसकी कीमत चुकानी होगी। इसके साथ ही अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने रूसी हमले का मुंह तोड़ जवाब देने के लिए यूक्रेन की सराहना भी की।

अमेरिका ने रूस के लिए एयरस्पेस किया बंद

अमेरिका ने रूस के लिए अपना एयरस्पेस बंद कर दिया है। खुद अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने इसका एलान किया। जो बाइडेन ने इस युद्ध से हुई त्रासदी के लिए रूस और उसके राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को कसूरवार ठहराया।