दो पक्षों के विवाद के चलते 15 साल के किशोर को मारी गोली, किशोर की हालत गंभीर

किशोर दोनो पक्षों के विवाद को सुलझाने गया था, मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर का मामला।

Updated: Mar 02, 2023, 05:45 PM IST

नरसिंहपुर। मध्य प्रदेश नरसिंहपुर में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां दो पक्षों का विवाद सुलझाने गए एक 15 साल के किशोर को गोली मार दी गई। किशोर की हालत गंभीर बताई जा रही है। 

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार घटना बुधवार की रात गोटेगांव के बालाजी कॉलोनी की बताई जा रही है। जिसको गोली लगी उसका नाम अक्षय नायक बताया जा रहा है। उसी रात पड़ोस के दो युवको के बीच किसी बात पर झड़प हो गई। बताया जा रहा है कि घायल किशोर विवाद सुलझाने गया था। इसी दौरान अक्षय को गोली मार दी। 

मौके पर गोली आवाज सुनकर पहुंचे स्थानीय लोग हतप्रभ रह गए, लोगों ने किसी तरह अक्षय को स्थानीय जिला अस्पताल में भर्ती कराया और प्राथमिक इलाज के बाद जबलपुर रेफर किया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। 

यह भी पढें: बीएड की परीक्षा में सुचिता की जगह बैठी पूजा, पेपर हल करने के लिए 25 हजार लेने वाली लेडी सोल्वर गिरफ्तार

पुलिस ने जानकारी देकर बताया कि स्थानीय निवासी अक्षय नायक दोनों के विवाद को सुलझाने के प्रयास में था। इसी दौरान एक किशोर द्वारा गोली चलाई जो अक्षय के बाएं पैर की जांघ में लगी। बताया जा रहा है कि गोटेगांव इलाके में इससे पूर्व गोली चलने की घटनाएं हो चुकी हैं।