टीकमगढ़ के प्रेमपुरा गांव में जमीनी विवाद को लेकर किसान की हत्या, आरोपी रिटायर्ड पुलिसकर्मी फरार

प्रेमपुरा गांव में किसान और रिटायर्ड पुलिसकर्मी में जमीन के कब्जे को लेकर विवाद इतना बढ़ा कि पुलिसकर्मी ने किसान पर गोली चला दी, किसान 25 साल से सरकारी जमीन पर खेती करता था, जो कि आरोपी को रास नहीं आ रहा था, इसे लेकर दोनों में विवाद होता था

Updated: Jun 23, 2021, 01:27 PM IST

Photo Courtesy: Zee news
Photo Courtesy: Zee news

टीकमगढ़। जिले के बम्हौरी कलां थाना क्षेत्र स्थित प्रेमपुरा गांव में जमीनी विवाद में किसान की हत्या का मामला सामने आया है। किसान अपने खेत में ट्रैक्टर से बौनी कर रहा था, तभी गांव के एक शख्स ने उस पर अपनी लाइसेंसी बंदूक से फायर कर दिया। ट्रैक्टर पर बैठे किसान की मौके पर ही मौत हो गई। किसान की हत्या के बाद आरोपी भाग खड़ा हुआ। किसान की हत्या से प्रेमपुरा गांव में सनसनी फैल गई है।

किसान के परिजनों की शिकायत पर बम्हौरी कलां थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है, आरोपी की तलाश की जा रही है। बम्हौरी कलां थाना क्षेत्र के प्रेमपुरा गांव का मामलाम्हौरी कलां थाना क्षेत्र के प्रेमपुरा गांव का बम्हौरी कला पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गांव में गायों के चरने के लिए छोड़ी गई सरकारी जमीन को लेकर दोनों किसानों में विवाद चल रहा था। ग्रामीणों की मानें तो इस गौचर जमीन पर करीब 25 साल से शेर सिंह ठाकुर का कब्जा था वह इस जमीन पर खेती करता था। इस बात से गांव का अन्य व्यक्ति जो की रिटार्यड पुलिस कर्मचारी था उसे कतई पसंद नहीं था। हीरा सिंह ठाकुर और शेर सिंह का अक्सर जमीन के कब्जे को लेकर विवाद होता रहता था।

शेर सिंह के परिजनों का आरोप है कि हीरा सिंह उनके कब्जे वाली जमीन हथियाना चाहता था। मंगलवार को जब पप्पू उर्फ शेर सिंह खेत में बुवाई कर रहा था, उसी समय हीरा सिंह ठाकुर खेत में पहुंचा और किसान को धमकाने लगा। दोनों का विवाद इतना बढ़ा की हीरा सिंह ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से ट्रैक्टर बैठे किसान को गोली मार दी। फायरिंग के बाद आरोपी मौके से भाग गया। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पुलिस का दावा है कि आरोपी के घर में दबिश दी गई है, जल्द ही फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।