प्रेम प्रसंग के चलते फौजी ने दी जान, बैरक के पीछे पेड़ पर लटकी मिली लाश

नए साल के पहले दिन फौजी ने की खुदकुशी, गांव की युवती से चल रहा था अफेयर, मरने से पहले कई घंटों तक फोन पर की थी बात

Updated: Jan 01, 2022, 01:11 PM IST

Photo Courtesy: amar ujala
Photo Courtesy: amar ujala

ग्वालियर। आर्मी जवान की खुदकुशी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। नए साल की सुबह फौजी का शव बैरक के पीछे पेड़ पर लटका मिला। साथी फौजियों की मानें तो मामला प्रेम प्रसंग का है। मृतक की शिनाख्त 20 वर्षीय मनीष सिंह के तौर पर हुई है। मनीष की मौत का खुलासा उस वक्त हुआ जब सुबह रोल कॉल के दौरान मनीष अपनी बैरक में नहीं मिला। जिसके बाद उसके साथियों ने तलाश शुरू की। कई घंटों की मशक्कत के बाद मनीष का शव बैरक के पीछे जंगल में पेड़ पर लटका मिला।

फौजियों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, पुलिस ने मृतक का मोबाइल जब्त कर लिया है। साथी फौजियों ने शुरुआती पूछताछ में बताया है कि मनीष सिंह बिहार का निवासी था। उसके गांव की लड़की से ही उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था। कई दिनों से वह अपसेट था।

और पढ़ें: हरियाणा के भिवानी में लैंडस्लाइड, पहाड़ गिरने से 3 लोगों की मौत, 10-11 गाड़ियां दबीं

दो महीने पहले ही मनीष की पोस्टिंग ग्वालियर हुई थी। रोजाना की तरह उसने शुक्रवार रात सभी साथियों के साथ खाना खाया, और बैरक में आकर लेट गया। रात में उसने अपनी गर्लफ्रेंड से लंबी बात की थी। पुलिस ने शव पोर्स्टमार्टम के लिए भेज दिया है, मृतक के परिजनों को खबर दे दी गई है।